फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए देश की एक योग गुरु, जिसका दीवाना हुआ चीन, जापान चाहने वालों की लाइन में

Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
indian girl yoga teacher vijaya lakshmi yoga class in china
योग गुरु विजय लक्ष्मी
देश की इस योग गुरु से मिलिए, जिन्होंने अपनी योग मुद्राओं से चीन को दीवाना बना लिया है और अब जापान इनके चाहने वालों की सूची में आने को बेताब है।
indian girl yoga teacher vijaya lakshmi yoga class in china
Vijay Lakshmi - फोटो : Facebook
बेटियां चांद पर पहुंच चुकी हैं। बेटा-बेटी में फर्क नहीं है। यह संदेश विजय लक्ष्मी ने पड़ोसी देश चीन से लौटकर दिया है। उन्होंने चीन के करीब पांच हजार लोगों को योग से जोड़ने का काम किया। चीन की दीवारों से लेकर हेल्थ क्लबों में विजय लक्ष्मी ने अपनी छाप छोड़ी है। लक्ष्मी ने योग प्रशिक्षक के तौर पर चीन के साथ अनुबंध किया था, अब जापान की संस्था ने भी उससे संपर्क साधा है।
indian girl yoga teacher vijaya lakshmi yoga class in china
Vijay Lakshmi - फोटो : Facebook
विजय लक्ष्मी पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं। जालंधर के मास्टर महंगा सिंह कॉलोनी के गली नंबर आठ की विजय लक्ष्मी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। पिता रामसुंदर पाल सरकारी नौकरी करते हैं, जबकि मां बरखा पाल गृहिणी हैं। लक्ष्मी की प्रारंभिक पढ़ाई कैंट बोर्ड के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। उसके बाद उन्होंने एचएमवी में स्नातक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian girl yoga teacher vijaya lakshmi yoga class in china
Vijay Lakshmi
पिता की नौकरी में चार भाई-बहनों की पढ़ाई व घर का खर्च चलना जब मुश्किल था, वहीं लक्ष्मी को स्कूल की पढ़ाई के बाद कॉलेज में दाखिला लेना था। पिता की आंखों में बेबसी देख लक्ष्मी रो पड़ी। उसने ठान लिया कि वह अब जिंदगी में कुछ कर दिखाएगी। मन में उम्मीद लिए लक्ष्मी ने अर्थोपार्जन के लिए योग को चुना। उसने योग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
विज्ञापन
indian girl yoga teacher vijaya lakshmi yoga class in china
Vijay Lakshmi
इसी बीच जालंधर के ही चंद्रमोहन सैनी और मनवीर सिंह ने लक्ष्मी के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानी। लक्ष्मी ने दो ही साल में योग का प्रशिक्षण पूरा कर लिया। वर्ष 2002 से 2007 के बीच लक्ष्मी महाराष्ट्र योग एसोसिएशन और पंजाब स्टेट योग चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रही। वर्ष 2007 में ही मध्यप्रदेश में हुई अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन में विजय लक्ष्मी ने अपनी प्रतिभा का लोहा जहां मनवाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed