अमेरिका में भारतीय युवक विक्रम जरयाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन ये हत्याकांड कैसे अंजाम दिया गया। इसका सच सामने आ गया है।
2 of 8
भारतीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका में हत्या
26 वर्षीय विक्रम जरयाल पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था। 6 अप्रैल को याकिमा सिटी के AM-PM गैस स्टेशन रात डेढ़ बजे के करीब वारदात अंजाम दी गई। विक्रम 25 दिन पहले ही अमेरिका में गया था और एक गैस एजेंसी में काम करता था। उस रोज भी वह अपने काम में जुटा हुआ था। अचानक मास्क पहने दो लोग आए और तोड़फोड़ लूटपाट करनी शुरू कर दी।
3 of 8
भारतीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका में हत्या
विक्रम के बड़े भाई ने बताया कि यह जानकारी याकीमा सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के माइक बास्तीनेली ने दी। पुलिस के मुताबिक, विक्रम जरयाल से हथियारबंद बदमाशों ने पैसे की मांग की थी। विक्रम ने उन्हें काउंटर में रखे पैसे दे भी दिए थे, लेकिन एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। इसके बाद वे फरार हो गए। साथ लोग विक्रम को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
4 of 8
भारतीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका में हत्या
याकिमा पुलिस विभाग की ओर से बताया गया है कि हमलावरों की तस्वीरें निकाल ली गई है। उन्होंने मास्क पहन रखा है। हालांकि उनकी पहचान को लेकर कार्रवाई की जा रही है। तस्वीरें बता रही हैं आरोपियों ने खास तरह के कपड़े पहने हुए थे। वहीं आसपास पूछताछ की जा रही है, क्योंकि कोई तो होगा, जो इस हमले के बारे में कुछ न कुछ जानता होगा।
5 of 8
भारतीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका में हत्या
विक्रम के भाई लवली ने बताया कि शनिवार को उन्हें दूतावास से 4-5 कॉल आए थे। उन्हें बताया गया कि पुलिस ने विक्रम की हत्या की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है और उसका मृत्यु प्रमाण पत्र सोमवार को जारी होगा। उसके बाद मृत शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी है। सभी कार्रवाई के बाद शव के एक हफ्ते में भारत पहुंचने की उम्मीद है।