{"_id":"5a6434134f1c1ba1268b5919","slug":"indian-army-soldier-mandeep-singh-killed-in-firing-on-poonch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LOC पर शहीद भाई की कसम खाते हुए छोटे भाई ने लिया ऐसा प्रण, सुनकर सब सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC पर शहीद भाई की कसम खाते हुए छोटे भाई ने लिया ऐसा प्रण, सुनकर सब सन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शहीद मनदीप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की गोलीबारी में एलओसी पर शहीद हुए भाई की खसम खाते हुए छोटे भाई ने बड़ा संकल्प ले डाला, जिसे जानकर सभी गांव वाले सन्न रह गए।
शहीद मनदीप सिंह
पुंछ सेक्टर की कृष्णा घाटी में फायरिंग में पंजाब के संगरूर जिले के गांव आलमपुर के तेइस वर्षीय नौजवान मनदीप सिंह शहीद हो गए। जवान के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो मातम छा गया। लेकिन शहीद के परिवार और गांव को दुख के साथ पर फख्र भी है कि बेटा देशसेवा करते हुए शहीद हुआ है। छोटे भाई ने भी फौज में भर्ती होकर देशसेवा करने और भाई की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया।
शहीद मनदीप सिंह
मनदीप सिंह करीब ढाई साल पहले सिख रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर की कृष्णा घाटी में लाइन आफ कंट्रोल के पास थी, जहां भारतीय और पकिस्तान की फौज हमेशा एक दूसरे के सामने डटी रहती है। पकिस्तान इस क्षेत्र में लगातार सीज फायर का उल्लंघन करता रहता है। शनिवार को भी पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में गोलीबारी की। इस गोलीबारी में मनदीप सिंह शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ceasefire
- फोटो : amar ujala
‘दो दिन पहले किया था बुलेट दिलाने का वादा’
जगदीप ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी भाई मनदीप के साथ बात हुई थी और उसने मनदीप से बुलेट मोटरसाइकिल लेने की बात कही थी। इस पर मनदीप ने कहा था कि वह जल्द उसे मोटरसाइकिल ले देगा, लेकिन क्या पता था कि दो दिन बाद मनदीप के शहीद होने की खबर मिलेगी। मनदीप के ताया निर्मल सिंह ने बताया कि उसकी बहन की सगाई हो चुकी है और मनदीप को फरवरी में छुट्टी पर आकर अपनी बहन की शादी की तैयारी करनी थी।

CEASEFIRE
- फोटो : Amar ujala
पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए
वहीं पुंछ सेक्टर में ही ड्यूटी निभा चुके गांव आलमपुर के ही एक पूर्व फौजी राम सिंह ने बताया जिस सेक्टर में मनदीप की तैनाती थी, वहां अकसर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जाती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि आए दिन इस तरह की हरकतें करने वाले पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।