भारतीय सेना में भर्ती के नियमों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। अब युवाओं को सेना की नौकरी पाने के लिए ये शर्त भी पूरी करनी होगी।
2 of 7
indian army recruitment
- फोटो : File Photo
दरअसल, भर्ती रैलियों में उमड़ने वाली युवाओं की भीड़ को मैनेज करने और इसकी वजह से भर्ती कार्यालयों के बढ़े कार्यभार को कम करने के लिए सेना नई व्यवस्था बना रही है।
3 of 7
indian army recruitment
- फोटो : File Photo
इसके अंतर्गत आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा, जो आवेदक उसेे पास कर लेंगे उनको ही सेना भर्ती की अगले टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस नई व्यवस्था को अमल में लाने के लिए सेना एक खास सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है।
4 of 7
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : File Photo
इसी सॉफ्टवेयर के जरिये आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। दरअसल, सेना की खुली भर्ती के दौरान हालात बेकाबू से होने लगे हैं। अमूमन समय-समय पर तीन से 15 दिनों तक चलने वाली इन भर्तियों में 20 से 25 हजार तक अभ्यर्थी पहुंचते हैं।
5 of 7
indian army recruitment
- फोटो : File Photo
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत दौड़, कूद आदि फिजिकल टेस्ट से होती है। आलम यह रहता है कि युवाओं की भारी भीड़ को संभालना और उनके लिए व्यवस्था करना सेना के लिए मुश्किल भरा होता है।