फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सेना में शामिल होना अब आसान नहीं, भर्ती के 6 बड़े नियम बदल गए हैं

Wed, 20 Sep 2017 09:14 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment rules changed
Indian army - फोटो : File Photo
देश सेवा के लिए सेना में शामिल होना अब आसान नहीं होगा, क्योंकि भर्ती से जुड़े 6 बड़े नियम बदल ​दिए गए हैं। अब इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही मौका मिलेगा।
indian army recruitment rules changed
indian army
आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा
सेना भर्ती रैलियों में उमड़ने वाली युवाओं की भीड़ को मैनेज करने और इसकी वजह से भर्ती कार्यालयों के बढ़े कार्यभार को कम करने के लिए सेना नई व्यवस्था बना रही है। इसके अंतर्गत आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा, जो आवेदक उसे पास कर लेंगे उनको  ही सेना भर्ती की अगले टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस नई व्यवस्था को अमल में लाने के लिए सेना एक खास सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। इसी सॉफ्टवेयर के जरिये आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा।
indian army recruitment rules changed
भारतीय सेना
दस्तावेजों की गड़बड़ियों पर नजर रखना होगा आसान
सेना की खुली भर्ती के दौरान हालात बेकाबू से होने लगे हैं। इसके मद्देनजर सेना भर्ती के लिए नई व्यवस्था पर विचार कर रही है। नई व्यवस्था से फर्जी दस्तावेजों पर भी आसानी से नजर रखी जा सकेगी। अब चूंकि पहले ही ऑनलाइन टेस्ट हो जाएगा, इससे अयोग्य युवा तो दौड़ टेस्ट से पहले ही छंट जाएंगे। सीमित योग्य युवा ही भर्ती के लिए आएंगे, जिससे उनके दस्तावेजों की निगरानी का काम भी आसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army recruitment rules changed
Indian Army
आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा
सेना भर्ती में दस्तावेजी फर्जीवाड़े को लेकर सेना अलर्ट है। सेना लगातार नियमों को और सख्त बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सेना ने अब यह फरमान जारी किया है कि खुली भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा। इसका मिलान संबंधित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड के साथ किया जाएगा। मिलान होने पर ही अभ्यर्थी सेना भर्ती में भाग ले पाएगा, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
indian army recruitment rules changed
indian army - फोटो : indian army
अभ्यर्थी को शपथपत्र देना होगा
भर्ती मुख्यालय के सैन्य अफसरों ने बताया कि अब भर्ती से पहले अभ्यर्थी को शपथपत्र देना होगा कि ‘मैं कुंवारा हूं’ तभी उसके आवेदन पर विचार किया जाएगा। इससे फर्जीवाड़े पर काफी हद तक लगाम लगेगी। दरअसल पिछले कुछ समय से भर्ती में फर्जीवाड़े से सेना के अफसर परेशान हैं। इससे बचने के लिए भर्ती के कई नियमों में फेरबदल का फैसला लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed