फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां ने शहीद जवान की अर्थी को कंधा दिया और 7 माह के बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई, देखें तस्वीरें

Mon, 29 Jul 2019 02:49 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 29 Jul 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Lance Naik Rajinder Singh Funeral, Who Died in Militants Attack on LOC
शहीद राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
मां ने शहीद जवान की अर्थी को कंधा दिया और सात माह के बेटे के साथ मुखाग्नि देकर पिता को अंतिम विदाई दी। तस्वीरें देखकर आपका दिल भर आएगा, देखिए।
Indian Army Lance Naik Rajinder Singh Funeral, Who Died in Militants Attack on LOC
शहीद राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पास माछिल सेक्टर में तैनात पंजाब के बटाला के गांव पब्बांराली कलां निवासी लांस नायक राजिंदर सिंह आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही शहीद राजिंदर सिंह के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शव को साथी सैनिकों द्वारा गाड़ी से उतारा गया तो कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
Indian Army Lance Naik Rajinder Singh Funeral, Who Died in Militants Attack on LOC
शहीद राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ उनके गांव पब्बांराली में ही किया गया। शहीद की अर्थी को मां पलविंदर कौर ने कंधा दिया। शहीद के भाई दलविंदर सिंह और सात महीने के बेटे गुरनूर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। जवानों ने तिरंगा सम्मान सहित परिवार को सौंपा। वहीं हलका डेरा बाबा नानक से विधायक और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी शहीद के परिवार को सांत्वना देने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Lance Naik Rajinder Singh Funeral, Who Died in Militants Attack on LOC
शहीद राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
तिब्बड़ी कैंट से रामू राम सूबेदार की अगुवाई में 19 जट सिख राइफल के जवानों की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर और हथियार उल्टे कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री रंधावा ने पंजाब सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को एक्स ग्रेसिया ग्रांट के तहत 12 लाख रुपये और एक सदस्य को शिक्षा के आधार पर सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। गांव के स्कूल का नाम भी शहीद के नाम पर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
Indian Army Lance Naik Rajinder Singh Funeral, Who Died in Militants Attack on LOC
शहीद राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद की मां पलविंदर कौर ने कहा कि वह गर्व महसूस कर रही है। उसके बेटे ने देश की खातिर शहादत दी और यह बलिदान कभी भी भुलाया नही जा सकता। शहीद की पत्नी रंजीत कौर ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई होनी चाहिए, ताकि और किसी सुहागन का घर न उजड़े। बता दें कि राजिंदर सिंह चार साल पहले ही राष्ट्रीय रायफल 57 आरआर में भर्ती हुए थे और श्रीनगर में तैनात थे। डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, जिसके बाद बेटा गुरनूर हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed