{"_id":"5b581dd14f1c1b4a748b6d3d","slug":"indian-army-kargil-vijay-diwas-kargil-war-hero-manjeet-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है कारगिल में शहीद होने वाला सबसे कम उम्र का जवान, पढ़ें वीर बहादुर की शौर्य गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है कारगिल में शहीद होने वाला सबसे कम उम्र का जवान, पढ़ें वीर बहादुर की शौर्य गाथा
Thu, 26 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कारगिल में शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के योद्धा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कारगिल विजय दिवस के मौके पर जानिए उस वीर योद्धा के बारे में, जो युद्ध में सबसे कम उम्र में शहीद होने वाला जवान कहलाया। पढ़ें इस वीर बहादुर की शौर्य गाथा।
2 of 5
कारगिल विजय दिवस
26 जुलाई को कारगिल युद्ध में भारत की विजय के 19 साल पूरे हो रहे हैं। 1999 में ऑपरेशन विजय के तहत करीब 18000 फीट की ऊंचाई पर कारगिल में पाकिस्तानियों के साथ लड़ाई लड़ी गई। इस जंग में 527 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जिनमे से एक फरीदाबाद के बराड़ा के गांव कांसापुर में जन्मे मनजीत सिंह थे। ये कारगिल में शहीद होने वाले सबस कम उम्र के जवान थे।
3 of 5
कारगिल युद्ध
एक किसान गुरचरण सिंह के घर शहीद मनजीत सिंह का जन्म हुआ था। पिता बताते हैं कि हरजीत सिंह, मनजीत सिंह व दलजीत सिंह उनके तीन बेटे थे। पढ़ाई के समय से ही मनजीत की इच्छा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की थी। गुरचरण सिंह के मनजीत की इच्छा को देखते हुए पिता उन्हें 1998 में 8 सिख रैजीमैंट अल्फा कम्पनी में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
loc kargil
सेना में भर्ती होने के करीब डेढ़ वर्ष बाद ही पाकिस्तान ने हमला बोल दिया और मनजीत सिंह की ड्यूटी कारगिल में लगा दी गई। 7 जून 1999 को टाईगर हिल में दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए मनजीत शहीद हो गए। मां सुरजीत कौर ने बताया कि उन्होंने उसे बड़े चाव से भर्ती करवाया था, लेकिन वह इतनी जल्दी छोड़कर चला जाएगा, यह हमने सोचा न था।
विज्ञापन
5 of 5
Kargil Vijay Diwas
गुरचरण सिंह बताते हैं कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों में मनजीत सभी शहीदों में से सबसे कम उम्र का था और हरियाणा का सबसे पहला नौजवान था। मनजीत 17 वर्ष की आयु में भर्ती हुआ था और साढ़े 18 वर्ष की आयु में शहीद हो गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा दिल्ली में एक फ्लैट तथा बराड़ा में गैस एजेंसी शहीद के नाम पर अलॉट की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।