फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 बहनों का एक भाई गरुड कमांडो, 5 आतंकियों को मारकर गिरा था, जानिए कौन?

Wed, 31 Jan 2018 10:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
indian airforce garuda commando jyoti prakash nirala honoured by ashok chakra
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
चार बहनों का इकलौता भाई, परिवार का इकलौता सहारा, लेकिन जाबांज इतना था कि लखवी के भतीजे समेत पांच आतंकियों को मारकर ही नीचे गिरा, जानिए कौन?
indian airforce garuda commando jyoti prakash nirala honoured by ashok chakra
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
ये बहादुर जवान था, भारतीय वायुसेना का गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला। जिन्हें 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत अशोक चक्र देकर सम्मानित किया। निराला कश्मीर के बांदीपुरा में खूंखार आतंकी सरगना जकीउर रहमान लखवी के भतीजे को मार गिराने वाले दस्ते में शामिल थे। शहीद का शव जब चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचा था तो पत्नी और बेटी की हालत देखकर हर कोई रो पड़ा।
indian airforce garuda commando jyoti prakash nirala honoured by ashok chakra
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
वहीं बेटे की शहादत की खबर सुनकर मां मालती देवी बेहोश हो गईं थी। होश आने पर वे चिल्ला उठती थीं, मेरा बेटा कहां गया... अब मां का हाल कौन पूछेगा। उधर, बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बहन बिंदु, शशी और सुनीता कहती हैं कि अब वे किसे राखी बांधेगीं? ज्योति घर में इकलौते बेटे थे। उनकी चार छोटी बहनें हैं। पत्नी सुषमा नंद और तीन साल की बेटी जिज्ञासा पति के साथ चंडीगढ़ में रह रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian airforce garuda commando jyoti prakash nirala honoured by ashok chakra
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
शहीद निराला के पिता तेज नारायण भी बदहवास से थे। कहते रहे कि इस पाकिस्तान का कुछ क्यों नहीं कर रही सरकार। ना तो यह देश होता, नाहीं आतंकी होते और ना मां की कोख और बहु की मांग सूनी होती। फिर बोल पड़ते हैं कि अगर कुछ नहीं करती तो देश को उसी के हवाले क्यों नहीं कर देते। ज्योति तो चल गया, अब बहनों की शादी कैसे होगी। बीवी और बेटी को मैं कैसे संभालूंगा।
विज्ञापन
indian airforce garuda commando jyoti prakash nirala honoured by ashok chakra
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
शहीद के पिता ने बताया था कि ज्योति 20 दिन पहले गांव से गया ​था और उसने मुझसे वादा किया था कि इस बार लौटने पर बहनों की शादी कर देगा, आप लड़का देख लिजिए। मैं बीमार रहता हूं, अकेला क्या क्या करुंगा। बेटा चला गया, मेरा सब कुछ चला गया। अब जिंदगी में कुछ बचा नहीं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तमाम दुखों के बाद एक ही बात का संतोष है कि उनका बेटा मातृभूमि के लिए शहीद हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed