फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत पाक में बिगड़ते संबंधों का बड़ा साइड इफेक्ट, देश को करोड़ों का नुकसान

Wed, 19 Jul 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 19 Jul 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
india pakistan bad relations side effect on trade
indo pak
भारत पाक के बिगड़ते संबंधों का बड़ा साइड इफेक्ट देखकर प्रधानमंत्री मोदी को अच्छा नहीं लगेगा। दरअसल देश को करोड़ों का नुकसान हो रहा है, देखिए कैसे?
india pakistan bad relations side effect on trade
भारत-पाक का कारोबार
भारत-पाकिस्तान के बीच बनते बिगड़ते संबंधों का असर दोनों देशों के बीच व्यापार पर पड़ रहा है। यही वजह है कि 2017 में अब तक भारत-पाकिस्तान के व्यापारियों में जहां नए एग्रीमेंट साइन नहीं हुए हैं वहीं भारत के व्यापारियों का करीब 1800 करोड़ का भुगतान भी रुका हुआ है। पाक व्यापारी जहां भारत के साथ व्यापार से पीछे हट रहे हैं, वहीं चीन के साथ हाथ मिला रहे हैं।
india pakistan bad relations side effect on trade
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
इंडो-पाक ट्रेडर्स ऑफ कामर्स के महासचिव राजेश सेतिया कहते हैं कि पाकिस्तान के साथ व्यापार करना अब घाटे का सौदा है। पाक व्यापारी व्यापार के नाम पर भारतीय व्यापारियों को छल रहे हैं। नए एग्रीमेंट अब तक नहीं हुए हैं और भारतीय व्यापारियों का करीब 1800 करोड़ रुपया पाकिस्तान में फंसा है। न तो पाक व्यापारी पेमेंट कर रहे हैं और न ही नया एग्रीमेंट। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india pakistan bad relations side effect on trade
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
भारत से जाने वाले टमाटर, सोयाबीन, आलू और हरी सब्जियां पाकिस्तान के व्यापारियों ने नकार दी हैं। भारत से केवल हरी सब्जियों के बीज की डिमांड की जा रही है। पाकिस्तान से केवल सीमेंट, जिप्सम आ रहा है और भारत से जड़ी-बूटियां व कपास के बीज जा रहे हैं। पाकिस्तान ने भारत के व्यापारियों से भिंडी, करेला और हरी मिर्च का बीज मांगा है। 
विज्ञापन
india pakistan bad relations side effect on trade
indo pak border
पाक व्यापारियों ने मुर्गी दाना (सोयाबीन) की भी डिमांड की है। कपास के बीज करीब 300 टन की डिमांड की है। भारत से पाकिस्तान को इस समय किताबें, ट्रैक्टर के टायर-ट्यूब और जड़ी बूटियां भेजी जा रही हैं। जबकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट पर रोक लगा दी है केवल सीमेंट ओर जिप्सम भेज रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed