पहली नजर में प्यार हुआ और फिर इजहार हुआ, वो भी फेसबुक पर और अब शादी की तैयारी। आप भी पढ़िए, दो IAS टॉपर्स की रोमांटिक लव स्टोरी।
2 of 8
टीना डाबी और अतहर आमिर की लव स्टोरी
पहले यूपीएसई में टॉप करने और बाद में प्यार के पेंच की वजह से सुर्खियों में रहने वाले आईएएस कपल टीना डाबी और अतहर आमिर दो दिन से चंडीगढ़ में हैं। यहां इस खूबसूरत कपल ने बताई अपने प्यार की कहानी। बताया कि कैसे दोनों मिले और कैसे उनका प्यार आगे बढ़ा? टीना डाबी ने बताया कि वे जल्दी ही अतहर आमिर-उल-शफी खान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
3 of 8
टीना डाबी और अतहर आमिर की लव स्टोरी
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली की रहने वाली टीना डाबी ने चंडीगढ़ के खुलेपन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ वाकई देश के खूबसूरत शहरों में से एक है। उन्हें मौका मिला तो वह भी चंडीगढ़ की बेहतरी के लिए काम करना चाहेंगी। हालांकि उन्होंने ज्यादा बात करने से यह कहकर इनकार कर दिया कि उन्हें इस तरह स्टेटमेंट देने की अनुमति नहीं है।
4 of 8
टीना डाबी और अतहर आमिर की लव स्टोरी
मंगलवार को सभी नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों ने पहले यूटी सेक्रेटेरिएट का दौरा किया और यहां की कार्यप्रणाली को जाना। वित्त सचिव सर्वजीत सिंह ने इन अधिकारियों से मीटिंग की। वहीं सोमवार को सभी नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों को एडवाइजर परिमल राय ने अपने आवास पर रात्रिभोज दिया। इस भोज में चंडीगढ़ के अधिकारी भी शामिल हुए।
5 of 8
टीना डाबी और अतहर आमिर की लव स्टोरी
पूरे दौरे के दौरान टीना और अतहर साथ-साथ दिखे। सभी की नजरें इस कपल पर ही रहीं। यूपीएससी 2015-16 में टीना डाबी ने टॉप किया था। जबकि अतहर आमिर उल शफी खान ने दूसरा रैंक हासिल किया था। अतहर आमिर कश्मीर के छोटे से गांव के रहने वाले हैं और दिल्ली की रहने वाली टीना दलित परिवार से संबंध रखती हैं। टॉप कर टीना ने एक नया कीर्तिमान साबित करते हुए पुरानी धारणाओं को तोड़ा है।