2000 के नए नोट बाजार में आ चुके हैं, लेकिन इसको लेकर कई तरह के सवाल और भ्रांतियां लोगों के दिमाग में हैं। ऐसे में 10 जरूरी बातें, जो बड़े काम की।
2000 के नए नोट को लेकर जालसाजी की आशंका बनी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को इसकी पहचान से जुड़ी सभी बातें पता हों। जैसे 2000 के नए नोट का बेसिक कलर मर्जेंटा है और इसका साइज 66mm x 150mm है।
नए नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर होगी। 2000 रुपए का नोट गुलाबी रंग का होगा। इसमें पीछे की ओर 'मंगलयान' की तस्वीर होगी। नोट को लाइट के सामने देखने पर 2000 लिखा दिखेगा।
आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर भी 2000 लिखा दिखाई देगा। 2000 देवनागरी में लिखा होगा। सेंटर में महात्मा गांधी की तस्वीर है। छोटे-छोटे अक्षरों में आरबीआई और 2000 लिखा है। दहिनी तरफ अशोक स्तंभ है।
5 of 10
2000 का नोट
- फोटो : SELF
नोट में सिक्योरिटी लाइन है, जिस पर भारत आरबीआई और 2000 लिखा है। नोट को हल्का मोड़ने पर इसका कलर हरे से नीला हो जाता है। गारंटी क्लॉज, गर्वनर के सिग्नेचर और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ है।