{"_id":"a6ada84c3084e6c67c55eaeb20dd61fa","slug":"horrible-bus-accident-in-punjab-exclusive-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल
Sat, 13 Jun 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
Updated Sat, 13 Jun 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के नवांशहर-फगवाड़ा रोड पर ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, ऊपर आधी बस ही चीर डाली गई। बस में 50 से 55 के बीच सवारियां थीं। इनमें से 13 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। सभी फोटोः देवेंद्र, नवांशहर
ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल
2 of 8
हादसा, निजी बस के असंतुलित होकर पलटने से हुआ। मरने वाले सभी लोग नवांशहर निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस हादसे के कारण सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम को खुलवाने में जुटी है।
ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल
3 of 8
जानकारी के मुताबिक, हादसा नवांशहर-फगवाड़ा रोड पर गांव बहराम में हुआ। यहां लोगों से भरी एक निजी बस नवांशहर से फगवाड़ा जा रही थी। गांव बहराम के पास एक मोड़ पर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही लोगों की चीखों से आकाश गूंज उठा। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल की एंबूलेंस और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल
4 of 8
आने जाने वाले राहगीरों ने भी मौके पर बस में फंसे यात्रियों को बहार निकालने में मदद की। जिनकी सांस चल रही थी, उन्हें जल्द एंबूलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बस की स्पीड भी ज्यादा नहीं थी, लेकिन अचानक कुछ समझ नहीं आया और ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो। चारों तरफ चीखें ही चीखें गूंज रही है।
विज्ञापन
ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल
5 of 8
हादसे की भयावहता को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। हालांकि मौके पर और अस्पताल में भगदड़ मची हुई है और कोई मरने वालों की सही संख्या बताने को तैयार नहीं है। पुलिस घायलों के बयान लेने में जुटी है। उधर, घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।