फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल

Sat, 13 Jun 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Sat, 13 Jun 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन

ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल

horrible bus accident in punjab, exclusive pics

पंजाब के नवांशहर-फगवाड़ा रोड पर ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, ऊपर आधी बस ही चीर डाली गई। बस में 50 से 55 के बीच सवारियां थीं। इनमें से 13 की मौके पर ही मौत हो गई, जब‌कि 36 लोग घायल हो गए। सभी फोटोः देवेंद्र, नवांशहर

ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल

horrible bus accident in punjab, exclusive pics

हादसा, निजी बस के असंतुलित होकर पलटने से हुआ। मरने वाले सभी लोग नवांशहर निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस हादसे के कारण सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम को खुलवाने में जुटी है।

ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल

horrible bus accident in punjab, exclusive pics

जानकारी के मुताबिक, हादसा नवांशहर-फगवाड़ा रोड पर गांव बहराम में हुआ। यहां लोगों से भरी एक निजी बस नवांशहर से फगवाड़ा जा रही थी। गांव बहराम के पास एक मोड़ पर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही लोगों की चीखों से आकाश गूंज उठा। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल की एंबूलेंस और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल

horrible bus accident in punjab, exclusive pics

आने जाने वाले राहगीरों ने भी मौके पर बस में फंसे यात्रियों को बहार निकालने में मदद की। जिनकी सांस चल रही थी, उन्हें जल्द एंबूलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बस की स्पीड भी ज्यादा नहीं थी, लेकिन अचानक कुछ समझ नहीं आया और ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो। चारों तरफ चीखें ही चीखें गूंज रही है।

विज्ञापन

ऐसा दर्दनाक हादसा, चीर डाली बस, 13 की मौत, 36 घायल

horrible bus accident in punjab, exclusive pics

हादसे की भयावहता को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। हालांकि मौके पर और अस्पताल में भगदड़ मची हुई है और कोई मरने वालों की सही संख्या बताने को तैयार नहीं है। पुलिस घायलों के बयान लेने में जुटी है। उधर, घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed