राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के जीरो फिगर की दीवानी थी। ऐसे कई खुलासे उनके पर्सनल ट्रेनर ने किए हैं, देखिए।
हनीप्रीत कैटरीना कैफ के जैसी फिगर पाने के लिए हनीप्रीत घंटों जिम में पसीना बहाती थी। उसने इसके लिए दो विदेशी महिला ट्रेनर भी हायर की थीं। उसने अपना वजन 15 किलो तक कम किया था। यह खुलासा हनीप्रीत की एक पर्सनल ट्रेनर ने किया है।
नाम न छापने की शर्त पर इस ट्रेनर ने बताया कि सिरसा डेरे में अत्याधुनिक मशीनों से लैस जिम में हनीप्रीत वर्कआउट करती थी। बकौल ट्रेनर हनीप्रीत ने जब धूम-3 में कैटरीना कैफ को कमली कमली गाने पर नाचते देखा तो उसकी दीवानी हो गई।
वह कैटरीना कैफ की तरह ही जीरो फिगर पाने के लिए जिम में जाने लगी। उसका सपना था कि इसी गाने पर वह कैटरीना कैफ जैसा ही डांस वीडियो शूट करेगी। ट्रेनर ने बताया कि उसने चार साल तक जिम में हनीप्रीत को ट्रेनिंग दी थी।
5 of 6
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
ट्रेनर ने बताया कि उसने एक साल में ही अपना वजन 15 किलो तक कम कर लिया था। वह अपने हेल्थ, फिटनेस और वर्क आउट को लेकर काफी सजग रहती थी।