{"_id":"59e9c0f84f1c1b86698b68f2","slug":"honeypreet-family-visited-ambala-central-jail-to-meet-daughter-on-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में पहली बार हनीप्रीत से मिलने आए मां-बाप और भाई, देख फूट-फूटकर रोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में पहली बार हनीप्रीत से मिलने आए मां-बाप और भाई, देख फूट-फूटकर रोई
Fri, 20 Oct 2017 05:07 PM IST
रमिंदर सिंह/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
रमिंदर सिंह/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Updated Fri, 20 Oct 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पहली बार हनीप्रीत से मिलने आए मां-बाप और भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हनीप्रीत से मिलने के लिए पहली बार पूरा परिवार जेल पहुंचा तो मां-बाप को देखकर वह फूट-फूट कर रोने लगी। मौका दिवाली का था, जानिए क्या बातें हुईं।
2 of 6
हनीप्रीत की पेशी
जेल की सेल नंबर 11 में कैद हनीप्रीत का परिवार बुधवार को अंबाला सेंट्रल पहुंचा। हनीप्रीत के पिता रामानंद तनेजा, मा आशा, भाई साहिल, भाभी सोनाली व अन्य कई लोग आए। हनीप्रीत से मिलने से पहले उन्होंने एसपी से मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक, परिवार के साथ एक वकील भी था। परिवार के लोग हनीप्रीत के लिए कुछ कपड़े लाए थे। मुलाकात करीब 45 मिनट चली।
3 of 6
Honeypreet Insan Arrest
मुलाकात के दौरान हनीप्रीत रोती रही, वहीं मां बाप और भाई ने उसे टेंशन न लेने की बात कही। साथ ही मजबूती से हालातों से लड़ने को कहा। उन्होंने हनीप्रीत को जल्द जेल से रिहाई का भरोसा दिलाया। हनीप्रीत ने भी परिवारजनों से दुख साझा किया। वहीं सभी से मिलने के बाद हनीप्रीत कुछ रिलैक्स नजर आई। हनीप्रीत का परिवार एक वीआईपी कार में आया था, जो सिरसा की बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
सूत्रों के मुताबिक, परिवारजनों ने जेल प्रशासन से हनीप्रीत का इलाज कराए जाने की बात कही तो उन्हें कहा गया कि हनीप्रीत को जेल से बाहर नहीं लाया जाएगा। किसी भी तरह की इमरजेंसी में जेल की चारदीवारी में ही इलाज होगा। इसके लिए जेल में इमरजेंसी रूम भी बनाया गया है। डॉक्टर भी इमरजेंसी में ही बुलाए जाएंगे। बावजूद इसके कोई बहुत बड़ी इमरजेंसी हुई तो ही उसे जेल से बाहर हॉस्पिटल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
हनीप्रीत इन्सां
सूत्रों के मुताबिक, हनीप्रीत पिछले चार दिनों से ठीक से सो नहीं पाई है और यही कारण है की उसके सिर में लगातार दर्द उठ रहा है। डॉक्टरों ने उसे कुछ दवाएं दी हैं और उसे तनाव मुक्त रहने के लिए कुछ जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग के चीफ मेडिकल अफसर डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया की एक महिला डॉक्टर और फिजिशियन की टीम ने सेंट्रल जेल में ही हनीप्रीत की जांच की तो उसने सिरदर्द के अलावा बदन दर्द की शिकायत की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।