{"_id":"5f30d4ee8ebc3e3cff2ebcf7","slug":"home-remedy-to-be-safe-from-coronavirus-health-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पी रहे हैं काढ़ा तो जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना नुकसान झेलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पी रहे हैं काढ़ा तो जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना नुकसान झेलेंगे
Tue, 11 Aug 2020 09:46 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक नुस्खे
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग घरेलू नुस्खों के साथ ही अन्य सभी उपाय आजमा रहे हैं। लेकिन कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, वरना उल्टा असर भी हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोगों द्वारा सबसे ज्यादा आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया जा रहा है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरत से ज्यादा लिया जा रहा काढ़ा सेहत बिगाड़ रहा है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों का कहना है कि काढ़े का मानक के अनुसार तय मात्रा में सेवन न किया जाना शरीर के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि काढ़ा बनाने में प्रयोग किए जाने वाले आयुर्वेदिक औषधियों की और काढ़े की सही मात्रा की जानकारी लेकर ही इसका सेवन किया जाए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ में नेशनल आयुष मिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव कपिल और सेक्टर- 37 स्थित गवर्नमेंट आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की सीनियर आयुर्वेदिक फिजिशियन डॉ. आरती ने काढ़े के उपयोग के साथ ही उसे बनाने संबंधी जानकारी और उसके फायदे के बारे में बताया।
ऐसे बनाएं काढ़ा
तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, सौंठ, मुलेठी, अजवाइन, हल्दी को एक साथ मिलाकर पीस लें और इसका पाउडर बना लें। दो चुटकी पाउडर को पानी में मिलाकर काढ़ा बनाएं। उसमें गुड़ भी अपनी स्वाद के अनुसार डालें। काढ़ा बनाने के बाद उसमें दो से तीन बूंद नींबू का रस मिलाएं और दिन में दो बार पिएं।

उम्र के अनुसार करें सेवन
7 से 10 साल के बच्चे के लिए- 40 एमएल
10 से 15 साल के बच्चे के लिए 60 एमएल
वयस्क के लिए 150 एमएल
7 से 10 साल के बच्चे के लिए- 40 एमएल
10 से 15 साल के बच्चे के लिए 60 एमएल
वयस्क के लिए 150 एमएल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जरूरत से ज्यादा लेने पर ये होता है नुकसान
काढ़े का अधिक सेवन करने से चक्कर आना, पेट और सीने में जलन, मुंह में छाला शरीर में जगह-जगह दाने उभरने जैसी समस्याओं के होने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमे प्रयोग होने वाले अधिकांश सामानों की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें तो ठीक रहेगा।