{"_id":"589fe5804f1c1b875237d4c5","slug":"himachal-pradesh-cm-virbhadra-nephew-akanksh-killed-by-minister-grandson-major-exposures-in-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंत्री के पोते ने कुचला CM वीरभद्र का भतीजा, होश उड़ाने को काफी हैं ये सभी सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के पोते ने कुचला CM वीरभद्र का भतीजा, होश उड़ाने को काफी हैं ये सभी सच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
एक मंत्री के पोते ने कार से कुचलकर मुख्यमंत्री वीरभ्रद सिंह के भतीजे की हत्या कर दी। मामले में अब कई सच खुलकर सामने आए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं।
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या के आरोपियों के विदेश भागने के डर से पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। देश के सभी एयरपोर्ट को आरोपियों के बारे में जानकारी दे दी गई है और उनको बाहर भागने के बारे में अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को अकांक्ष सेन के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया और शनिवार को ही उसके पैतृक गांव कुठाड़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
akansh
वहीं, पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में सामने आई तो सभी हैरार रह गए। दरअसल, अकांक्ष की मौत का कारण सिर और छाती पर गंभीर चोट लगना बताया गया है। उसके सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं। गाड़ी चढ़ाने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। हाई प्रोफाइल मामला होने के नाते यूटी पुलिस ने शनिवार को चार डाक्टरों का पैनल बना कर शव का पोस्टमोर्टम पीजीआई में करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akansh Murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस हादसे के तीन दिन बाद भी दोनों आरोपियों हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद और बलराज सिंह रंधावा का सुराग नहीं लगा पाई है। शनिवार को डीआईजी आलोक कुमार और एसएसपी ईश सिंगल ने घटना स्थल का मुआयना किया। दौरा करने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल की अगुवाई में एसआईटी बना दी है। 5 टीमें बना कर पंजाब, हरियाणा व अन्य जगहों पर छापेमारी के लिए भेज रखी है, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
Akansh
दूसरी ओर, शनिवार को कुठाड़ रियासत के चिराग अकांक्ष को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। दोपहर करीब तीन बजे अकांश का शव पैतृक गांव कुठाड़ पहुंचा। जैसे ही शव कुठाड़ पैलेस में रखा गया, चीख पुकार मच गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शाम करीब साढ़े पांच बजे अकांश के शव को उसके जीजा ने मुखाग्नि दी। अकांक्ष सेन की मौत के बाद सेक्टर 9 में उनके कैफे बूम बॉक्स को भी बंद कर दिया गया।