फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, नशे में टल्ली डिप्टी CMO का विधायक के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा

Fri, 07 Oct 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Fri, 07 Oct 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
highvoltage drama and misbehave of drunker depty cmo with fatehabad mla in civil surgeon office
हरियाणा में डिप्टी सीएमओ का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
सिविल सर्जन दफ्तर में विधायक के सामने टल्ली डिप्टी सीएमओ ने जैसा बर्ताव किया, उससे पुलिस और विधायक दोनों सकते में आ गए।
highvoltage drama and misbehave of drunker depty cmo with fatehabad mla in civil surgeon office
हरियाणा में डिप्टी सीएमओ का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फतेहाबाद में लिंग जांच मामले की जांच के बारे में पूछताछ करने इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया सिविल सर्जन दफ्तर पहुंचे तो उनके सामने जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुलेख ने जिस प्रकार का बर्ताव किया, उससे ना केवल खुद विधायक बल्कि फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए।
highvoltage drama and misbehave of drunker depty cmo with fatehabad mla in civil surgeon office
हरियाणा में डिप्टी सीएमओ का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
विधायक बलवान सिंह के सामने हाथ जोड़कर जींद के डिप्टी सिविल सर्जन ने खुद को चौ. देवीलाल का भक्त बता डाला। इसके बाद जब इनेलो विधायक बलवान सिंह ने जब उनकी पृष्ठभूमि आरएसएस की होने की बात कहकर निकलने की कोशिश की तो डिप्टी सिविल सर्जन ने उनका हाथ पकड़ कर कहा कि अगर मैं बीजेपी या आरएसएस का निकला तो खुद अपने हाथ से अपना गला काट लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
highvoltage drama and misbehave of drunker depty cmo with fatehabad mla in civil surgeon office
हरियाणा में डिप्टी सीएमओ का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
लिंग जांच मामले में बुधवार को जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुलेख फतेहाबाद पहुंचे थे। ये जानते हुए भी कि वह मीडिया के कैमरे में रिकार्ड हो रहे हैं, वे लगातार बोलते गए। उन्होंने कहा कि वह अगला चुनाव इनेलो की टिकट पर लड़ेंगे और हिसार के नारनौंद से लडें़गे और सीपीएस बनेंगे। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि चौटाला साहब ने उन्हें कहा था कि फिलहाल एडमिनिस्ट्रेशन संभालो, फिर विधानसभा। बता दें कि नारनौद से मौजूदा विधायक वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु हैं।
विज्ञापन
highvoltage drama and misbehave of drunker depty cmo with fatehabad mla in civil surgeon office
हरियाणा में डिप्टी सीएमओ का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
जब उनसे बीजेपी का नाम लेकर पूछा गया कि क्या वो बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने पलटकर पूछा कौन है बीजेपी। इस पर भी नहीं रुके और लगातार इनेलो जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बोले, नारनौद से बीजेपी पहले मुझे टिकट देने वाली थी लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि में इनेलो का कार्यकर्ता हूं। अगले चुनाव में नारनौद से इनेलो के टिकट पर चुनाव लडूंगा। इसके बाद उनके सहयोगी उन्हें पकड़कर उनकी गाड़ी में बिठाकर वहां से ले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed