फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court strict in the case of Ashutosh Maharaj, now hearing will regular

आशुतोष महाराज के मामले में हाइकोर्ट के कड़े तेवर, अब नियमित सुनवाई

Mon, 28 Nov 2016 06:36 PM IST
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Nov 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
High Court strict in the case of Ashutosh Maharaj, now hearing will regular
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आशुतोष महाराज - फोटो : फाइल फोटो

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार मामले में हाईकोर्ट में अब नियमित सुनवाई होगी। इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह अब इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा चाहता है।

विज्ञापन


हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई अगले सोमवार से अब नियमित करने का निर्णय लिया है। पंजाब सरकार ने सोमवार को केस से जुड़ी सील बंद स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष पेश की। कोर्ट ने इस पर असंतुष्टि जताते हुए कहा कि इसमें केवल उनके द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र किया गया है अन्य कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन


ऐसे में अब हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई नियमित करने का निर्णय लिया है। पिछली सुनवाई में भी हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को दो टूक कहा था कि वह आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार पर खुद फैसला ले, अन्यथा कोर्ट को आदेश जारी करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'मृत घोषित करने के बाद भी फैसला ने करना गंभीर'

High Court strict in the case of Ashutosh Maharaj, now hearing will regular
आशुतोष महाराज - फोटो : file photo

हाई कोर्ट की पीठ ने कहा कि दो साल से अधिक समय बीत जाने पर भी एक संत के चिकित्सीय रूप से मृत घोषित कर दिए जाने के बाद भी उसके बारे में फैसला नहीं कर पाना गंभीर सवाल उठाता है। मामले में पंजाब सरकार लॉ एंड आर्डर की दुहाई न दे जो आदेश जारी हुए हैं उनकी पालना करे। 

बता दें, आशुतोष महाराज को 28 जनवरी 2014 को डॉक्टरों ने क्लीनिकली डेड घोषित किया था, जबकि उनके अनुयायियों का कहना है कि महाराज गहन समाधि में हैं। उस दिन से उनके शरीर को जालंधर के नूरमहल स्थित उनके आश्रम में फ्रीज पर रखा गया है। 

आश्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसकी सुरक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नूरमहल के दिव्य च्योति जागृति संस्थान की करोड़ों की संपत्ति को महाराज की गैरहाजिरी में संस्थान की कमेटी संभाल रही है। 

भक्तों के मुताबिक महाराज गहन समाधि में हैं। संस्थान में माहौल एकदम सामान्य है। सब कुछ पहले की ही तरह चल रहा है। भक्तों को उम्मीद है कि जल्द ही महाराज फिर दर्शन देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed