फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस में नौकरी चाहिए, तो भर्ती के लिए तैयार रहें, हजारों में होगी सैलरी और 'नो' इंटरव्यू

Sat, 14 Apr 2018 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 14 Apr 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police Recruitment Without Interview
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस में नौकरी चाहिए तो भर्ती के लिए तैयार रहे युवा। सैलरी हजारों में होगा, वहीं इस बार कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा पढ़ें डिटेल।
Haryana Police Recruitment Without Interview
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि हरियाणा पुलिस में इसी माह सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह पहली भर्ती होगी, जिसमें इंटरव्यू नहीं होगा। लिखित परीक्षा तथा आवेदक की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मैरिट बनेगी।
Haryana Police Recruitment Without Interview
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
हिसार में मीडिया से बातचीत में डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि इसी महीने में नई पुलिस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसमें छह हजार पुरुष कांस्टेबल, एक हजार महिला पुलिस कांस्टेबल के लिए भर्ती होंगी। 400 सब इंस्पेक्टर और 73 महिला सब इंस्पेक्टर पद के लिए भी भर्ती होगी। सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक किसी भी पद के लिए किसी पद पर भी इंटरव्यू नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Police Recruitment Without Interview
police recruitment
भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है। पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें कुल पदों से सात गुणा उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में पास किया जाएगा। इसके बाद इन दौड़ को पार करना होगा। लिखित परीक्षा 80 अंक की होगी। 10 अंक शैक्षणिक योग्यता के होंगे। एनसीसी और परिवार में किसी के सरकारी नौकरी पर न होने के अंक भी नौकरी में जोड़कर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Haryana Police Recruitment Without Interview
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
डीजीपी ने कहा कि पुलिस की यह सबसे पहली भर्ती होगी, जिसमें इंटरव्यू को खत्म किया गया है। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि हरियाणा में पुलिस की मदद के लिए आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट पुलिस कैडेट कोर में हिस्सा लेंगे। स्कूल स्तर पर पुलिस कैडेट कोर बनाने का काम चल रहा है। पुलिस कैडेट कोर के सर्टिफिकेट को पुलिस भर्ती में वरीयता देने पर भी विचार कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed