फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: क्रिकेट नहीं इस खेल का शौक रखते हैं राहुल गांधी, खुद किया खुलासा, बच्चों संग लगाए शॉट

Sat, 19 Oct 2019 12:17 AM IST
ajay kumar अमित विश्वकर्मा, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
अमित विश्वकर्मा, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Congress leader Rahul Gandhi plays cricket with local boys in Rewari
- फोटो : अमर उजाला

मौसम खराब होने के चलते राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में केएलपी कॉलेज के खेल मैदान में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। वे महेंद्रगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने क्रिकेट में भी हाथ अजमाएं और बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। आइए देखें तस्वीरें...

haryana assembly elections, Congress leader Rahul Gandhi plays cricket with local boys in Rewari
- फोटो : अमर उजाला

मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने अचानक अपने बीच राहुल गांधी को देखकर उनके साथ खेलने का आग्रह किया। इस पर राहुल गांधी भी क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो गए। राहुल गांधी ने करीब 20 मिनट तक बच्चों के साथ वक्त बिताया। नेट पर राहुल गांधी ने कई शॉट्स भी खेले। बच्चों ने राहुल गांधी के लिए गेंदबाजी की। राहुल गांधी का यह अलग-अलग लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। 

haryana assembly elections, Congress leader Rahul Gandhi plays cricket with local boys in Rewari
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर ने महेंद्रगढ़ से शाम पांच बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। लेकिन मौसम खराब होने के चलते पायलट ने दिल्ली की बजाय हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग 5:15 मिनट पर दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज के खेल मैदान में बने हेलीपैड पर कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
haryana assembly elections, Congress leader Rahul Gandhi plays cricket with local boys in Rewari
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान गांधी के साथ कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा भी मौजूद थीं। गांधी 5 बजकर 35 मिनट पर सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव भी स्टेडियम पहुंच गए। उन्होंने नेताओं को गाड़ी उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन
haryana assembly elections, Congress leader Rahul Gandhi plays cricket with local boys in Rewari
- फोटो : अमर उजाला

मुझे फुटबॉल खेलने का शौक- हेलीकॉप्टर के रुकते ही राहुल गांधी मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चों ने क्रिकेट खेलने का आग्रह किया तो राहुल गांधी ने कहा कि मुझे फुटबॉल का शौक है। बच्चों के आग्रह पर कांग्रेस के पूर्व अधयक्ष राहुल गांधी नेट पर बैटिंग करते नजर आए। बच्चों ने इस दौरान राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed