फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsimrat kaur video viral on social media, punjab assembly election 2017

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री का वीडियो वायरल, सुनाया दुखड़ा

Wed, 01 Feb 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 01 Feb 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Harsimrat kaur video viral on social media, punjab assembly election 2017
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का वीडियो - फोटो : File Photo
सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का दो मिनट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हरसिमरत कह रही हैं कि बादल परिवार ने पंजाब के विकास के लिए अपने परिवार का ख्याल भी नहीं रखा। उन्हें यह भी पता नहीं चला कि उनके चार-चार साल के बच्चे कब चौदह-चौदह साल के हो गए। इसके बावजूद विरोधी घटिया राजनीति करते हुए बादल परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। 
विज्ञापन


दो मिनट के वीडियो में हरसिमरत कह रही हैं कि आज से दस साल पहले राज्य में बिजली, पानी, गलियों, नालियों और सड़कों का खराब हाल हुआ करता था। बादल सरकार ने अपनी मेहनत के सदके राज्य को बिजली में सरपल्स किया और पीने का साफ पानी घर घर तक पहुंचाया। हर जिले और गांव की गलियों व नालियों के अलावा मेन हाईवे सड़कों को फोर लेन और सिक्स लेन करने के काम शुरू करवाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में उन्होंने खुद अपने पति उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की सेहत के बारे में कभी नहीं जाना और न ही अपने बच्चों को समय दिया। उनका मुख्य मकसद पंजाब का विकास करवाना था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अकाली दल विकास के नाम पर लोगों से वोट मांग रहा है लेकिन विरोधी सिर्फ और सिर्फ अकाली दल पर झूठे आरोप लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बादलां नूं बडियां-बडियां गलां मारन दी आदत ए’

Harsimrat kaur video viral on social media, punjab assembly election 2017
‘बादलां नूं बडियां-बडियां गलां मारन दी आदत ए’
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और मौजूदा विधायक परनीत कौर ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के वीडियो पर टिप्पणी की है कि बादलां नूं तां बड़ियां-बड़ियां गलां मारन दी आदत ए। हरसिमरत जिस विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, वह कहीं दिखता तो है नहीं।

पंजाब में जहां भी जाओ, सड़कों, गलियों, नालियों की बुरी हालत है। सर्दी के मौसम में भी लोगों को पानी नहीं मिलता है। पुराने शहरों में सीवरेज जाम की समस्या हैं। लोगों को पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल पाती है।

बेरोजगारी से परेशान नौजवान नशों के शिकार हो रहे हैं। पंजाब में शराब और भू-माफिया का आतंक है। राज्य में ला एंड आर्डर की व्यवस्था चरमराई हुई है। इसे अगर हरसिमरत विकास मानती है, तो फिर विनाश का क्या मतलब है। बादलों ने तो पंजाब को बर्बादी की राह पर डाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed