फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर्षिता दहिया का एक ऐसा राज सामने आया, जिसे शायद ही कोई जानता हो

Fri, 20 Oct 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 20 Oct 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
harshita dahiya truth revealed in police enquiry
Harshita Mehta
हत्या किए जाने के दो दिन बाद पुलिस जांच में हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया का एक ऐसा सच सामने आया है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो।
harshita dahiya truth revealed in police enquiry
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हर्षिता दहिया अपनी मां की हत्या और अपने ऊपर हुए जुल्मों का बदला जीजा दिनेश कराला से लेना चाहती थी। उसने कुछ साल पहले नरेला में दिनेश को खुद गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया था। नरेला थाने में हर्षिता दहिया पर दिनेश कराला की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। दिनेश भी बदला लेने के लिए जेल में बैठकर अपने गुर्गों से रेकी करवा रहा था और आखिरकार वह हर्षिता की हत्या कराने में सफल भी रहा।

 
harshita dahiya truth revealed in police enquiry
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
बता दें कि हर्षिता की बहन लता ने पुलिस के सामने पेश होकर खुलासा किया था कि हर्षिता की हत्या उसके जीजा दिनेश ने कराई है। दिनेश पर हर्षिता की मां की हत्या का आरोप है, इसलिए वह तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर हर्षिता से रेप का भी आरोप है, मां हर्षिता से रेप की गवाह थी। हर्षिता अपनी मां के मर्डर की मुख्य गवाह थी और कुछ दिनों बाद उसकी गवाही होनी थी। उससे पहले ही दिनेश ने हर्षिता की हत्या करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
harshita dahiya truth revealed in police enquiry
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
पानीपत के जाटल गांव निवासी हर्षिता के मामा के लड़के रविंद्र ने बताया कि हर्षिता के पिता रामकुमार डीटीसी में कार्यरत थे और करीब दस साल पहले उनकी मौत हो गई थी। मां प्रेम देवी नाहरा-नाहरी, सोनीपत से नरेला स्थित स्वतंत्र नगर में रहने लगी। इस बीच हर्षिता की बहन लता की शादी दिनेश निवासी कराला दिल्ली के साथ हुई। फिर दिनेश ने हर्षिता के साथ रेप किया था। परिवार ने नरेला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन
harshita dahiya truth revealed in police enquiry
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
रविंद्र ने बताया कि हर्षिता की मां प्रेम देवी रेप केस में गवाह थी, लेकिन दिनेश ने उनको गवाही देने से मना किया। वह उन पर गवाही न देने का दबाव डाल रहा ​था, लेकिन वह पीछे नहीं हटी तो दिनेश ने 2014 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में दिनेश कराला को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान हर्षिता ने दिनेश को गोलियां मारी थी, लेकिन वह बच गया। तीनों मामले कोर्ट में विचाराधीन थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed