सपना चौधरी के चाहने वालों को ये खबर बुरी लग सकती है, क्योंकि
बिग बॉस में दिवाली पर सपना फूट-फूट कर रोई। जानिए आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दरअसल मौका खुशी का था, लेकिन सरप्राइज ने सभी को भावुक कर दिया। ऐसा ही एक सरप्राइज सपना चौधरी को भी मिला, जिसे देखकर वे इतनी भावुक हो गई कि फूट-फूट कर रोई।
बिग बॉस में रह रहे सभी प्रतिभागी अपने घरवालों से दूर हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट को परिवार वालों की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट लेकर आए, लेकिन टास्क के साथ।
बिग बॉस घर के आंगन ने बड़े-बड़े बक्से रखे थे, जिनमें परिवारों से आए दिवाली गिफ्ट थे। लेकिन बक्से लॉक थे और उनकी चाबी पूल के ऊपर टंगे फोटो के साथ थी, जो तब मिलनी थी, जब कंटेंस्टेंट अपने लिए आए मैसेज को पहचान लेते।
एक फोन पर ये मैसेज आने थे और प्रतिभागियों को उन्हें पहचान कर कि वो मैसेज किसके लिए आया है, बिग बॉस को बताना था। सही गेस होने पर कंटेस्टेंट को उसके नाम वाले बॉक्स की चाबी मिलनी थी और फिर वह बॉक्स खोलकर अपना गिफ्ट ले सकता था।