{"_id":"5b3b0ccf4f1c1b06168b4570","slug":"harmanpreet-kaur-might-lose-punjab-police-dsp-post-due-to-fake-degree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की कैप्टन ने कर दिया ऐसा काम, खतरे में पड़ी डीएसपी की नौकरी और करियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया की कैप्टन ने कर दिया ऐसा काम, खतरे में पड़ी डीएसपी की नौकरी और करियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन क्रिकेट टीम की कैप्टन ने एक ऐसी हरकत कर दी है, जिस वजह से उनकी डीएसपी की नौकरी और करियर दोनों दांव पर लग गया है। मामला ऐसा है कि सवाल उठाए जा रहे हैं और वे बुरी तरह फंस गई हैं।
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : AP
हम बात कर रहे हैं इंडियन वूमेन्स क्रिकेट टीम की टी20 फॉर्मेट की कैप्टन हरमनप्रीत कौर की, जो अब फर्जी डिग्री के मामले में फंस गई हैं। खेल के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से देश का नाम रोशन करने वालीं हरमनप्रीत कौर आदर्श मानी जाती हैं। क्रिकेट की दुनिया में शानदार प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाने पर उन्हें रेलवे ने नौकरी दी और उसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी दी गई।
हरमनप्रीत कौर
पंजाब के मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से एक मार्च को पंजाब पुलिस में डीएसपी बनाया गया था। लेकिन अब वे नौकरी पाने के लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नाम की फर्जी ग्रेजुएशन डिग्री लगाकर फंस गई हैं। मामले में पंजाब पुलिस ने यूनिवर्सिटी के विजिलेंस विभाग से गोपनीय जांच कराई थी। विजिलेंस विभाग ने मार्कशीट का कोई रिकॉर्ड नहीं होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर की डिग्री फर्जी मामले ने तूल पकड़ा, अब पिता का बयान आया सामने, कहते हैं...
यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर की डिग्री फर्जी मामले ने तूल पकड़ा, अब पिता का बयान आया सामने, कहते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
यूनिवर्सिटी के विजिलेंस विभाग में हर महीने देश के तमाम राज्यों से हजारों मार्कशीट और डिग्रिया वेरिफिकेशन के लिए आती हैं। इनकी जांच रिकॉर्ड में देखकर की जाती है। इस वेरिफिकेशन में हर महीने चार-पांच फर्जी मार्कशीट और डिग्री पकड़ी ही जाती हैं। पिछले कुछ महीने से तो वेरिफिकेशन के लिए हर महीने दस हजार तक मार्कशीट आ रही हैं। दिल्ली सरकार भी 15 वर्षों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच करा रही है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
इस जांच के दौरान सामने आया कि हरमनप्रीत कौर की ग्रेजुएशन की डिग्री का चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ में रिकॉर्ड नही है। अब अंतिम जांच रिपोर्ट में डिग्री के फर्जी होने की पुष्टि पर हरमनप्रीत कौर के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जा सकता है। वहीं पंजाब पुलिस नौकरी के लिए वेस्टर्न रेलवे में जमा कराए हरमनप्रीत के शैक्षणिक दस्तावेज की जांच भी कर सकती है।