गुरुपर्वः देखने लायक थी गुरुद्वारों की रौनक, नहीं देखी तो यहां देखें
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सभी गुरुद्वारों की रौनक देखने लायक थी। अगर आप इसे मिस कर गए हों तो इन तस्वीरों को देखिए।
गुरुपर्वः देखने लायक थी गुरुद्वारों की रौनक, नहीं देखी तो यहां देखें
सभी गुरुद्वारों में भव्य आयोजन हुए। गुरुद्वारों में सुबह से ही संगत उमड़ना शुरू हो गई। सुबह श्री सुखमनी साहिब का पाठ, नितनेम, पांच वाणियां, गुरु शबद विचार और अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया।
गुरुपर्वः देखने लायक थी गुरुद्वारों की रौनक, नहीं देखी तो यहां देखें
सेक्टर-7 के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के प्रधान रजिंदर सिंह साहनी ने बताया कि इस अवसर पर दीवान सजाया गया। इसमें रागी जत्थे ने संगत को निहाल किया। अटूट लंगर का आयोजन हुआ।
गुरुपर्वः देखने लायक थी गुरुद्वारों की रौनक, नहीं देखी तो यहां देखें
इसी प्रकार सेक्टर-34, 22, 19, 37, 38, कॉलोनी नंबर चार, रामदरबार, बहलाना, रायपुर खुर्द, मक्खन माजरा, हल्लोमाजरा सहित सभी गुरुद्वारों में भव्य आयोजन किया गया।
गुरुपर्वः देखने लायक थी गुरुद्वारों की रौनक, नहीं देखी तो यहां देखें
ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में बुधवार को गुरु पर्व के मौके पर हजारों की संख्या में संगत ने माथा टेका। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर संगत के लिए गुरुद्वारे के द्वार रात को दो बजे से ही खोल दिए गए।