सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर नोटबंदी का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसा करने वाले यूजर्स के लिए जारी हुई सख्त चेतावनी।
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर इनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है, लेकिन अब ऐसा करने वालों पर सरकार ने लगाम लगानी शुरू कर दी है।
सरकार ने व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। साथ ही कुछ आदेश दिए गए हैं और इन आदेशों का सख्ती से पालन करने और कराने के निर्देश अफसरों को दिए गए हैं।
दरअसल, देश की करेंसी का मजाक उड़ाए जाने के मामलों के बीच सरकार ने सभी राज्यों के क्लेक्टरों को धारा 144 लागू करने के आदेश दे दिए है। इसके तहत व्हाट्सऐप पर करेंसी से जुड़ी पोस्ट बैन कर दी गई है।
अब अगर किसी ने नोटबंदी को लेकर व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनकर पोस्ट डाली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं।