जीएसटी से गृहणियों का सिरदर्द ज्यादा बढ़ गया है, घर की कई चीजें तो महंगी हुई ही। एलपीजी भी महंगी हो गई है, जानें अब कितना का मिलेगा सिलेंडर।
हरियाणा में आईओसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई से घरेलू एलपीजी और कॉमर्शियल एलपीजी पर जीएसटी लागू हो गए हैं। हर राज्य और विभिन्न शहरों में इनके अलग-अलग रेट भी तय हो गए हैं। घरेलू सिलेंडर पहले टैक्स फ्री था, लेकिन अब उसे पांच फीसदी जीएसटी के दायरे में रखा गया है। कमर्शियल सिलेंडर को 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में लिया गया है।
अधिकारी के अनुसार, बेशक इससे एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका लगेगा। खास बात यह रहेगी कि इससे राज्य सरकारों को बड़ा फायदा होगा। क्योंकि घरेलू एलपीजी पर लगने वाले पांच फीसदी जीएसटी में से 2.5 प्रतिशत राज्य सरकार और 2.5 प्रतिशत केंद्र सरकार को जाएगा। इसी तरह कॉमर्शियल सिलेंडर पर 18 फीसदी जीएसटी का 9 फीसदी राज्य और 9 प्रतिशत केंद्र सरकार को जाएगा।
4 of 4
एलपीजी
- फोटो : अमर उजाला
जीएसटी लागू होने से घरेलू रसोई गैस महंगी और कमर्शियल रसोई गैस सस्ती हो गई है। चंडीगढ़ स्थित एक गैस एजेंसी के मालिक ने बताया कि घरेलू रसोई गैस पर पांच फीसदी जीएसटी लगने से दाम 9.50 रुपये बढ़ गए हैं। पहले घरेलू रसोई गैस 576 रुपये की थी। अब 585.50 रुपये हो गई है। कमर्शियल गैस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इसलिए पहले व्यावसायिक सिलेंडर 1121 रुपये का था, अब 1047 रुपये में मिलेगा।