'ड्रीम गर्ल' के लाखों चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। हेमा मालिनी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अभिनय करती नजर आएंगी।
2 of 8
हेमा मालिनी
- फोटो : SELF
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के मौके पर परफॉर्म करने आई अभिनेत्री से अमर उजाला पत्रकार ने बातचीत की तो उन्होंने कई राज खोले। फिल्मों से लंबी दूरी के बाद प्रशंसकों को अभिनेत्री हेमा मालिनी की अगली फिल्म कब देखने को मिलेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सुपरहिट फिल्म बागबान के बाद उनकी अगली फिल्म राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर आधारित है।
3 of 8
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
इस फिल्म का टाइटल नेम होगा एक थी रानी ऐसी भी...। हालांकि हेमा मालिनी के अहम किरदार वाली यह फिल्म 2013 में रिलीज डेट के बावजूद अटकी हुई है। हेमा मालिनी के मुताबिक फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म शिमला मिर्च के जरिये वह जल्द अपने प्रशंसकों के बीच होंगी। सिप्पी के साथ हेमा मालिनी सबसे पहले अंदाज और भारतीय इतिहास की सफलतम फिल्म शोले के बाद सीता और गीता में काम कर चुकी हैं।
4 of 8
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
रोमांटिक कामेडी फिल्म शिमला मिर्च में राज कुमार राव मेन किरदार होंगे। यहां बताना लाजिमी है कि इस फिल्म में कार्य के लिए उन्होंने बाकायदा सांसद पद की जिम्मेदारी से अवकाश लिया है। 68 साल की उम्र में भी हुनर का जादू बरकरार है, इसके पीछे आखिर ऐसा क्या राज है? इसके बारे में खुद बता रही हैं 'ड्रीम गर्ल'।
5 of 8
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
दक्षिण भारत में फिल्म पांडव वनवासम् से 1961 में कैरियर की शुरुआत कर मथुरा सीट से सांसद बनने तक हेमा मालिनी ने कई बुलंदियों को छुआ है। 68 की उम्र के बाद भी उनके हुनर का जादू आज भी बरकरार है। ये उनकी अदा, अंदाज और असर का ही नतीजा है कि अभी तक बॉलीवुड में उनके बाद दूसरी ड्रीम गर्ल का खिताब किसी को नहीं मिल सका। कुरुक्षेत्र पहुंचीं हेमा मालिनी से अमर उजाला ने खास बातचीत की।