फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ड्रीम गर्ल' के लाखों फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर दिखेंगी बड़े पर्दे पर

Mon, 12 Dec 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Dec 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
great news for the millions of fans Hema malini, will be seen on the big screen
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी
'ड्रीम गर्ल' के लाखों चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। हेमा मालिनी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अभिनय करती नजर आएंगी।
great news for the millions of fans Hema malini, will be seen on the big screen
हेमा मालिनी - फोटो : SELF
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के मौके पर परफॉर्म करने आई अभिनेत्री से अमर उजाला पत्रकार ने बातचीत की तो उन्होंने कई राज खोले। फिल्मों से लंबी दूरी के बाद प्रशंसकों को अभिनेत्री हेमा मालिनी की अगली फिल्म कब देखने को मिलेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सुपरहिट फिल्म बागबान के बाद उनकी अगली फिल्म राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर आधारित है।
great news for the millions of fans Hema malini, will be seen on the big screen
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
इस फिल्म का टाइटल नेम होगा एक थी रानी ऐसी भी...। हालांकि हेमा मालिनी के अहम किरदार वाली यह फिल्म 2013 में रिलीज डेट के बावजूद अटकी हुई है। हेमा मालिनी के मुताबिक फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म शिमला मिर्च के जरिये वह जल्द अपने प्रशंसकों के बीच होंगी। सिप्पी के साथ हेमा मालिनी सबसे पहले अंदाज और भारतीय इतिहास की सफलतम फिल्म शोले के बाद सीता और गीता में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
great news for the millions of fans Hema malini, will be seen on the big screen
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
रोमांटिक कामेडी फिल्म शिमला मिर्च में राज कुमार राव मेन किरदार होंगे। यहां बताना लाजिमी है कि इस फिल्म में कार्य के लिए उन्होंने बाकायदा सांसद पद की जिम्मेदारी से अवकाश लिया है।  68 साल की उम्र में भी हुनर का जादू बरकरार है, इसके पीछे आखिर ऐसा क्या राज है? इसके बारे में खुद बता रही हैं 'ड्रीम गर्ल'।
विज्ञापन
great news for the millions of fans Hema malini, will be seen on the big screen
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
दक्षिण भारत में फिल्म पांडव वनवासम् से 1961 में कैरियर की शुरुआत कर मथुरा सीट से सांसद बनने तक हेमा मालिनी ने कई बुलंदियों को छुआ है। 68 की उम्र के बाद भी उनके हुनर का जादू आज भी बरकरार है। ये उनकी अदा, अंदाज और असर का ही नतीजा है कि अभी तक बॉलीवुड में उनके बाद दूसरी ड्रीम गर्ल का खिताब किसी को नहीं मिल सका। कुरुक्षेत्र पहुंचीं हेमा मालिनी से अमर उजाला ने खास बातचीत की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed