अगर आप सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं तो ये खबर बड़े काम की है। दरअसल भर्ती का एक नियम बदल दिया गया है, अब नई शर्त ये होगी।
दरअसल, हरियाणा सरकार ने तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने के बाद एक और बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने इन श्रेणियों में 85:15 के निर्धारित लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के अंकों को बदलते हुए 90:10 कर दिया है। 90 अंक की लिखित परीक्षा होगी और 10 अंक कमजोर वर्गों का कोटा रहेगा।
बुधवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में नए नियमों को मंजूरी दी गई। सरकार ने भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए दस अंक चार श्रेणियों में कमजोर वर्गों को देने का निर्णय लिया है।
4 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
सीएम मनोहर लाल ने बैठक के बाद बताया कि जिस उम्मीदवार के घर में एक भी व्यक्ति सरकारी नौकरी पर नहीं है, उसे पांच अंक दिए जाएंगे। इसी तरह से विधवा और उन उम्मीदवारों को पांच-पांच अंक मिलेंगे, जिनके सिर से पिता का साया पंद्रह वर्ष से कम आयु में उठ गया था।
5 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
एक घर से बिना पिता के अगर एक से अधिक उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं तो उनमें से किसी एक को ही फायदा मिलेगा। विभिन्न विभागों, बोर्ड-निगमों में अनुबंध व एडहॉक पर कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को भी उनके अनुभव अनुसार अंक दिए जाएंगे।