{"_id":"5c722db0bdec220c2959eb0d","slug":"government-jobs-recruitment-on-group-d-posts-in-nagar-nigam-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः कई पदों पर होने वाली है भर्ती, पर 5 नई शर्तों के साथ, तैयार हो जाएं 10वीं-12वीं पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः कई पदों पर होने वाली है भर्ती, पर 5 नई शर्तों के साथ, तैयार हो जाएं 10वीं-12वीं पास
Sun, 24 Feb 2019 11:16 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
जॉब
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कई पदों पर भर्ती की जानी हैं, वहीं इस बार कई नई शर्तें पूरी करनी होंगी, तो डिटेल जानकारी के लिए क्लिक करें।
जॉब
- फोटो : source
हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने संबंधित विभाग, बोर्ड व निगम में रिक्त पडे़ ग्रुप-डी के पदों को भरने के लिए मांग पत्र भर्ती प्राधिकरण हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजें। यह मांग पत्र आगामी 28 फरवरी, 2019 तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा एक पत्र राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड व निगमों के प्रबंध निदेशकों को भेजा गया है।
job
पत्र के अनुसार राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि (स्वीपर, चौकीदार और स्वीपर-कम-चौकीदार को छोड़) ग्रुप डी पदों का मांग पत्र हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग को ‘ऑनलाइन रिक्वीजीशन मॉडयूल’ के माध्यम से समय-समय पर जारी किए गए आरक्षण नीति व अन्य मानदंडों के प्रावधानों को मद्देनजर रखते हुए 28 फरवरी, 2019 तक भरे जाएं। वहीं अब इस भर्ती के लिए इंटरव्यू की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
job
दरअसल, साल 2018 शुरू होते ही सरकार ने ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की बाध्यता खत्म कर दी थी। हरियाणा में मनोहर लाल सरकार ने साक्षात्कार प्रणाली को खत्म करने पर मुहर लगा दी है। ऐसे में अब हरियाणा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में इंटरव्यू नहीं होगा। सीएम खट्टर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में बड़े पैमाने पर होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
job
तृतीय श्रेणी में पुलिस कर्मी, चालक-परिचालक, पटरवारी, टीजीटी, जेबीटी, सीएंडवी शिक्षक व अन्य कर्मी आते हैं, जबकि चतुर्थ श्रेणी में चपरासी, चौकीदार, माली, बेलदारी, सफाई कर्मी इत्यादि शामिल हैं। वहीं हरियाणा में अब ग्रुप डी की सरकारी नौकरी आठवीं पास पा सकेंगे। सरकार ने चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मिडिल पास निर्धारित कर दी। वहीं ग्रुप-सी क्लर्क भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के साथ कंप्यूटर दक्षता की राज्य योग्यता पात्रता परीक्षा (एसईटीसी) अनिवार्य कर दिया गया है।