{"_id":"5d3bf92c8ebc3e6ce04ca880","slug":"government-jobs-indian-army-released-new-rule-for-recruitments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में भर्ती के लिए आवेदन करना है तो अब दो नई शर्तें माननी होंगी, जानें और तैयारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना में भर्ती के लिए आवेदन करना है तो अब दो नई शर्तें माननी होंगी, जानें और तैयारी करें
Sat, 27 Jul 2019 12:44 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में बंपर भर्ती होने जा रही है। लेकिन आवेदन करने से पहले ये दो नए नियम जरूर जान लें, क्योंकि इनके आधार पर ही नौकरी मिलेगी। जानने के लिए क्लिक करें।
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
नए नियम के तहत सेना में भर्ती के दौरान खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े की आशंका के चलते सेना अब दो साल पुराना प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं करेगी। सेना भर्ती निदेशालय के इस फैसले से फर्जीवाड़े के मामलों में काफी हद तक कमी आएगी। सेना भी इस तरह के फर्जीवाड़ों को लेकर भर्ती रैलियों के दौरान अलर्ट रहेगी। ऐसे में अब भर्ती के समय प्रमाण पत्रों की गंभीरता से जांच भी की जाएगी।
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में आगामी तीन महीनों में पांच बड़ी सैन्य रैलियां होने वाली है। रेवाड़ी में भर्ती रैली शुरू हो चुकी है। इन भर्ती रैलियों में युवा फर्जी प्रमाण पत्रों की मदद से हिस्सा न लें, इसलिए नियम बदला गया है। ऐसे कई मामले पकड़े भी जा चुके हैं। कुछ मामलों में हरियाणा पुलिस ने केस भी दर्ज किए हैं, जिनकी जांच चल रही है। कई युवा खिलाड़ी कोटे का बेनेफिट लेने के लिए अपने खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जमा करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती में पहुंचे युवा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ प्रमाण पत्र सही होते हैं, तो कुछ फर्जी निकल जाते हैं। इन प्रमाण पत्रों को भी फर्जी बनाने का प्रयास न हो, इसके लिए भर्ती सैन्य निदेशालय के फैसले अनुसार खेल प्रमाण पत्र धारक मूल प्रमाण पत्र के साथ डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ यूथ अफेयर्स हरियाणा द्वारा जारी किया ग्रेडेशन सर्टिफिकेट लेकर आएगा। खेलकूद प्रमाण पत्र रैली की तारीख से केवल दो वर्ष के अंदर का ही मान्य होगा। साथ ही यदि उपरोक्त ग्रेडेशन प्रमाण पत्र साथ नहीं होगा तो कोई बोनस अंक नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
सेना भर्ती में पहुंचे युवा
भर्ती में रिलेशन सर्टिफिकेट की मूल प्रति लानी होगी
भर्ती के दौरान यदि कोई युवा सैनिक, पूर्व सैनिक व विधवा का पुत्र है तो उसे भी बोनस अंक का प्रावधान है। लेकिन इसके लिए आवेदक को सैनिक, पूर्व सैनिक व विधवाओं के पुत्र होने के अधिकृत रिलेशन सर्टिफिकेट की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य होगी। जबकि 21 वर्ष से कम उम्मीदवार को अविवाहित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिस पर स्वयं, माता-पिता व सरपंच के हस्ताक्षर होने चाहिए।
भर्ती के दौरान यदि कोई युवा सैनिक, पूर्व सैनिक व विधवा का पुत्र है तो उसे भी बोनस अंक का प्रावधान है। लेकिन इसके लिए आवेदक को सैनिक, पूर्व सैनिक व विधवाओं के पुत्र होने के अधिकृत रिलेशन सर्टिफिकेट की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य होगी। जबकि 21 वर्ष से कम उम्मीदवार को अविवाहित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिस पर स्वयं, माता-पिता व सरपंच के हस्ताक्षर होने चाहिए।