Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Gold Medalist Wrestler Vinesh Phogat First Indian Nominated for Laureus World Sports Awards
{"_id":"5c4173f0bdec2273aa6ba1ef","slug":"gold-medalist-wrestler-vinesh-phogat-first-indian-nominated-for-laureus-world-sports-awards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जज्बाः पिता का मर्डर, ओलंपिक में चोट बिस्तर पर रही, फिर भी जीत लाई दो गोल्ड...और अब बड़ा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बाः पिता का मर्डर, ओलंपिक में चोट बिस्तर पर रही, फिर भी जीत लाई दो गोल्ड...और अब बड़ा सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
vinesh phogat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिता के मर्डर के बाद टूट गई थी, रियो ओलंपिक में ऐसी चोटी लगी कि एक साल बिस्तर पर रहना पड़ा, पर बहादुर बेटी का जज्बा कम नहीं हुआ। कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा, और अब उनके हाथ एक और उपलब्धि लगी है।
2 of 6
vinesh phogat
हम बात कर रहे हैं, इंटरनेशनल पहलवान विनेश फोगाट की, जिन्हें प्रतिष्ठित लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में नामांकित किया गया है। अब विनेश पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिनका नाम इन पुरस्कारों के लिए नामांकित हुआ। विनेश का नाम 'लॉरेस वर्ल्ड कमबैक आफ द ईयर (साल में वापसी करने वाली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)' की श्रेणी में नामांकित किया गया है। यह भारत के लिए और विनेश के लिए बड़े गौरव की बात है।
3 of 6
विनेश फोगाट
24 साल की इस पहलवान ने चोट के कारण लंबे समय बाद शानदार वापसी करते हुए गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश फोगाट द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता महावीर फोगाट की भतीजी और इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट की चचेरी हैं। विनेश ने 21वें कॉमनवेलथ गेम्स में 50 किलोग्राम की कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विनेश फोगाट
रियो ओलंपिक 2016 में चोट लगने के बाद विनेश फोगाट काफी समय पर बिस्तर पर रहीं, लेकिन इस बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं छोड़ी और फिर से अखाड़े में उतरी। विनेश ने शानदार वापसी की है और नतीजा आज सभी के सामने है। 24 अगस्त 1994 को जन्मीं विनेश के पिता राजपाल का जमीनी विवाद के चलते मर्डर हो गया था। जिसके बाद महावीर फोगाट ने विनेश और उसकी बहन प्रियंक को अपनाया और पहलवानी की ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन
5 of 6
पहलवान विनेश फोगाट
विनेश ने भी अपने ताऊ जी का मान रखते हुए इंटरनेशनल लेवल पर एक गोल्ड समेत 8 मेडल जीतकर उनका और देश का नाम रोशन किया है। विनेश ने पहली बार साल 2013 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। यहां 51 किलोग्राम वर्गभार में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। विनेश फोगाट इससे पहले 48 किलोग्राम वर्ग में खेलती थी, कॉमनलवेल्थ में विनेश 50 किलोग्राम वर्ग में रिंग में उतरी और मेडल जीत लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।