फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोने की ईंट के बदले लेने आया 500 और 1000 के नोट, देखिए फिर क्या हुआ

Mon, 14 Nov 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 14 Nov 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Gold brick instead of gang nut come to take notes of 500 and 1000, and how was the recent Know
पुलिस के हत्थे चढ़ा सुपारी गैंग - फोटो : अमर उजाला

देश में नोट बदलने के दौरान माफियाओं और अपराधियों ने भी अपनी योजनाओं में बदलना शुरू कर दिया है। खूंखार अपराधी एक ओर नोट के बदले सोना ले रहे थे तो दूसरी ओर सोने व ज्वेलरी के बदले पुराने नोट भी स्वीकार कर रहे हैं। ताजा मामले में  सीआईए स्टाफ की पुलिस ने सुपारी गैंग का पर्दाफाश करते हुये छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी नकली सोने की ईंटों को बेचने के लिए आए थे। इनमें से चार आरोपी राजस्थान और एक-एक आरोपी हरियाणा व जालंधर का रहने वाला हैं।

Gold brick instead of gang nut come to take notes of 500 and 1000, and how was the recent Know
पुलिस के हत्थे चढ़ा सुपारी गैंग - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान आकाश सिंह चौहान पुत्र उमेश सिंह चौहान व सन्नी सिंह पुत्र बूटा सिंह दोनों निवासी जिला अलवर, अनीश पुत्र कासम, आलम पुत्र इसराइल निवासी गांव नंगला कुलवाना जिला भरतपुर के रूप में हुई। यह चारों आरोपी राजस्थान के हैं। इसके अलावा राजकुमार पुत्र बलबीर सिंह गांव सरसाना जिला हिसार (हरियाणा) और जगदीश सिंह उर्फ जग्गी पुत्र रतन लाल निवासी महितपुर जिला जालंधर का हैं। 
 
Gold brick instead of gang nut come to take notes of 500 and 1000, and how was the recent Know
पुलिस के हत्थे चढ़ा सुपारी गैंग - फोटो : अमर उजाला

रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी हरजीत सिंह, डीसीपी इंवेस्टीगेशन संदीप कुमार, एडीसीपी इंवेस्टीगेशन हरजीत सिंह व एसीपी इंवेस्टीगेशन जसबीर सिंह ने बताया यह गैंग सुपारी लेकर लोगों की हत्या करता हैं। आरोपियों से नकली सोने की 4 ईंटें, एक माउजर, 4 कारतूस एक पिस्तौल, एक कारतूस एसेंट कार बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया सभी आरोपी 11 नवंबर को एसेंट कार में  राजस्थान के अलवर से चले और पंजाब के जिला लुधियाना से होते हुए जालंधर में दाखिल हुये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold brick instead of gang nut come to take notes of 500 and 1000, and how was the recent Know
पुलिस के हत्थे चढ़ा सुपारी गैंग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने परागपुर में लगे नाके के दौरान सभी आरोपियों को पकड़  लिया। सुपारी लेकर हत्या करने के अलावा यह गैंग सोने की नकली ईटों को असली बनाकर लोगों से ठगी करा है। उन्होंने कहा कि गैंग को चलाने वाला आकाश सिंह चौहान हैं। अकाश सिंह परराजस्थान में हत्या और लड़ाई के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सन्नी सिंह पर भी राजस्थान में केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया गया हैं। 

विज्ञापन
Gold brick instead of gang nut come to take notes of 500 and 1000, and how was the recent Know
पुलिस के हत्थे चढ़ा सुपारी गैंग - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि पूछताछ के दौरान पता लगाया जा सके की अब तक इस गैंग ने कितनी वारदातें की हैं और कितने लोगों को नकली सोना बेचा है? पुलिस इस मामले की जांच भी करेगी कि आरोपी पकड़ी गई नकली सोने की ईंटों को किसे बेचने वाले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed