{"_id":"5fb93f4c8ebc3e9b7638befd","slug":"friends-shocked-on-arrest-of-bharti-singh-in-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिसने भारती को दिलाई पहचान, गिरफ्तारी पर उस शख्स का आया बयान, आखिर क्यों चौंके दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसने भारती को दिलाई पहचान, गिरफ्तारी पर उस शख्स का आया बयान, आखिर क्यों चौंके दोस्त
Sat, 21 Nov 2020 10:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
राजीव ठाकुर, भारती सिंह, जतिंदर सिंह बराड़।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी की दुनिया में एक अलग मुकाम बनाने वाली 'लल्ली' भारती सिंह की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही अमृतसर पहुंची, उनके साथ काम कर चुके रंगमंच प्रेमी हैरत में पड़ गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि भारती इस दलदल में फंस सकती है।
अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ भारती सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के अमृतसर में तंगहाली में पली-बढ़ी कॉमेडी स्टार भारती सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत व संघर्ष से बॉलीवुड में मुकाम बनाया है। अमृतसर के लारेंस रोड स्थित महिला कॉलेज की पूर्व छात्रा भारती सिंह अब परिवार के साथ मुंबई में जा बसी हैं, जहां एक दशक से बॉलीवुड में पंजाब की शान बनकर चमक रही हैं। शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती सिंह व उनके पति हर्ष को नशे के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया।
भारती सिंह
भारती सिंह को नाटकों के माध्यम से पहचान दिलाने वाले पंजाब नाटशाला के संस्थापक जतिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि भारती सिंह नशे के आरोप में पकड़ी गई है, इस पर यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने पंजाब नाटशाला में 300 से अधिक परफॉर्मेंस दी हैं। वह इतनी परिपक्व हैं कि कोई भी उन्हें इस प्रकार की दलदल में फंसा नहीं सकता। उन्होंने मेहनत से नाम कमाया है और वह मानसिक रूप से मजबूत महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bharti singh
भारती सिंह को 'लल्ली' किरदार का नाम देने वाले राजीव ठाकुर भी इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि भारती नशे की दलदल में फंसी है। वहीं भारती के साथ काम कर चुके रंगमंच के कलाकार विजय शर्मा का कहना है कि वह यह सुनकर स्तबध हैं कि इतनी बड़ी कॉमेडियन नशे के साथ गिरफ्तार हुई है। भारती सिंह रंगमंच के परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य रही हैं। जिस भारती सिंह को वह नजदीक से जानते हैं, वह तो नशे को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करती थी।
विज्ञापन
Bharti Singh
बीबीके डीएवी कॉलेज की सीनियर अध्यापक रितु शर्मा, जिनकी देख रेख में भारती सिंह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यूथ फेस्टिवल में भाग लेती रही हैं, का कहना है कि भारती के संघर्ष की गाथा बहुत ही मार्मिक है। एक रुपये की कीमत क्या होती है, इसका एहसास भारती सिंह को आज भी है। उन्होंने माइम व मिमिक्री में अपने भीतर छिपी कला को दुनिया के सामने रखा और प्रतिभा के बल पर बॉलीवुड में नाम कमाया है। ऐसे में एनसीबी के आरोप अदालत में कितने साबित होंगे, इसके लिए फैसले का इंतजार करना होगा।