4 शादियां कर चुका था, एक को डे शिफ्ट बता कर रात में उसके साथ रहता था तो दूसरी को नाइट शिफ्ट बताकर दिन में। इसका खुलासा भी फिल्मी अंदाज में ही हुआ...
2 of 8
फेसबुक ने खोली बेवफा पति की पोल!
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है, जहां 4 शादियां करने वाले मनोज कुमार का उन्हीं की पत्नियों ने भंडाफोड़ कर दिया। जी हां, दरअसल हुआ यूं कि 2 बीवियां अनु और बबीता आपस में फेसबुक के जरिए बातचीत करती थीं। लिहाजा संपर्क में आते ही दोनों एक-दूसरे के घर जा पहुंची और पति को रंगे हाथ पकड़ लिया।
3 of 8
फेसबुक ने खोली बेवफा पति की पोल!
दोनों बीवियों को एक साथ देखते ही वह दीवार फांदकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मनोज 2 बीवियों को भूलकर 2 के साथ रह रहा था। मनोज यमुनानगर के जगाधरी का रहने वाला है।
4 of 8
फेसबुक ने खोली बेवफा पति की पोल!
कुछ इस तरह पत्नियों को देता था धोखा
आरोप है कि रीटा और प्रियंका (बदले हुए नाम) को भूल चुके मनोज कुमार ने अनु और बबीता के साथ रहना शुरू कर दिया था। उसने अनु के साथ कैंट के बब्याल में एक मकान किराए पर लिया हुआ था।
5 of 8
फेसबुक ने खोली बेवफा पति की पोल!
वहीं बबीता के साथ सैक्टर 7 में रह रहा था। एक तरफ मनोज जेल में नाइट ड्यूटी की बात कहकर दिन में बबीता के साथ रह रहा था। वहीं दूसरी तरफ दिन में पंचकूला में जॉब की बात कहकर रात को अनु के साथ रहता था।