फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान की बर्बरता का पूर्व सैनिक की पत्नी ने अनोखे ढंग से जताया विरोध

Sun, 14 May 2017 09:19 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 14 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
formar army personnel wife suman sent 56 inch blouse to prime minister narendra modi
पूर्व सैनिक की पत्नी ने PM मोदी को भेजी 56 इंच की चोली
बार्डर पर पाकिस्तान की बर्बरता का पूर्व सैनिक की पत्नी ने अनोखे ढंग से विरोध जताया है। जानिए आखिर क्यों किया महिला ने ऐसा।

formar army personnel wife suman sent 56 inch blouse to prime minister narendra modi
पूर्व सैनिक की पत्नी ने PM मोदी को भेजी 56 इंच की चोली
मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। वजह बताई जा रही है, सैनिकों के शवों के साथ पाकिस्तान की ओर से की गई बर्बरता। बार्डर पर बीते दिनों में सैनिकों के साथ हो रही दरिंदगी से जिले के एक पूर्व सैनिक का परिवार इस कदर गुस्से में आ गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैनिक बोर्ड के मार्फत चुनाव से पूर्व उनके द्वारा किए गए वादों की याद दिलाते हुए 56 इंच के अंतर्वस्‍त्र भेज दिए है।
formar army personnel wife suman sent 56 inch blouse to prime minister narendra modi
पूर्व सैनिक की पत्नी ने PM मोदी को भेजी 56 इंच की चोली
फतेहाबाद जिले के पूर्व सैनिक धर्मवीर काजला और उनकी पत्नी सुमन ने वीरवार को अंतर्वस्‍त्र के साथ साथ एक ज्ञापन भी भेजा है, जिसमें उन्हें याद दिलाया गया है कि चुनाव से पहले जब मथुरा के हेमराज का सर काटकर पाकिस्तानी सैनिक ले गए थे तो उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज कसा था कि पाकिस्तान को लव लैटर भेजने से कुछ नहीं होगा, उसे उसी की जुबान में जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
formar army personnel wife suman sent 56 inch blouse to prime minister narendra modi
पूर्व सैनिक की पत्नी ने PM मोदी को भेजी 56 इंच की चोली
सुमन ने जैसे ही जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों के सामने अंतर्वस्‍त्र और ज्ञापन रखा गया, सैनिक बोर्ड के अधिकारी सकते में आ गए और एक बारगी तो उन्होंने चोली को साइड में रख दिया लेकिन सुमन के साथ मौजूद उनके पति और पूर्व सैनिक धर्मवीर काजला ने जब इसका विरोध किया तो पूरा ज्ञापन पढऩे के बाद अधिकारियों ने ज्ञापन और अंतर्वस्‍त्र प्रधानमंत्री कार्यालय तक भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
formar army personnel wife suman sent 56 inch blouse to prime minister narendra modi
पूर्व सैनिक की पत्नी ने PM मोदी को भेजी 56 इंच की चोली
इस पूरे वाक्ये के दौरान जिला सैनिक बोर्ड में अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा वहां पर आए हुए लोगों में भी पूरे वाक्ये को देखने की होड़ लग गई। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सैनिक धर्मवीर काजला एवं उनकी पत्नी सुमन ने कहा कि पूर्व सैनिक होने के नाते हमारा खून खौल उठता है जब सीमा पर हमारे जवानों के साथ दरिंदगी होती है। दुश्मन सैनिक उनकी हत्या कर उनके सिर काट कर ले जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed