फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रोमांच और रफ्तार से भरपूर सब हिमालयन रैली का आगाज

Sun, 08 May 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
flag off to Sajoba Himalayan Rally in chandigarh
सजोबा रैली को चंडीगढ़ में हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। - फोटो : amar ujala

उत्तर भारत की सबसे पसंदीदा रैलियों में से एक मानी जाने वाली सजोबा सब हिमालयन रैली 2016 का आगाज शनिवार को सेंट जोंस स्कूल सेक्टर-26 से हुआ। रैली में देशभर के प्रतियोगी जिप्सी, कार, बाइक वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। सुबह सजोबा रैली का फ्लैग ऑफ यूटी पुलिस के एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने किया।

flag off to Sajoba Himalayan Rally in chandigarh
सजोबा रैली को चंडीगढ़ में हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। - फोटो : amar ujala

इस अवसर पर सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल और सेंट जोंस ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के अधिकारी भी मौजूद रहे। टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) में हिस्सा लेने वाली कारों को रवाना किया गया। इसके बाद एक्स्ट्रीम वर्ग में आने वाली जिप्सी को फ्लैग ऑफ किया गया। कुछ सेकेंड के बाद एक के बाद एक जिप्सी फर्राटे मारती हुई अपनी मंजिल की और रवाना होती गई। आखिरी में मोटरसाइकिल कैटेगरी का फ्लैग ऑफ हुआ।

flag off to Sajoba Himalayan Rally in chandigarh
सजोबा रैली को चंडीगढ़ में हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। - फोटो : amar ujala

रैली में अपनी मंजिल की ओर रवाना होते हुए प्रतिभागी उत्साह से भरे थे। फ्लैग ऑफ के बाद हर कोई जोश से भरा और जीत के उद्देश्य से तेजी से आगे बढ़ता जा रहा था। रोमांच और रफ्तार से भरपूर सजोबा रैली में देश के कई राज्यों के बेहतरीन मोटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें शहर के सन्नी सिद्धू, हरप्रीत बावा, हरविंदर भोला, मोहित वर्मा हिस्सा ले रहे हैं। वहीं हिमाचल से सुरेश राणा भी शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
flag off to Sajoba Himalayan Rally in chandigarh
सजोबा रैली को चंडीगढ़ में हरी झंडी दिखा रवाना किया गया।
रैली में हिस्सा ले रहे प्रतिभागी चंडीगढ़ से हिमाचल के कई स्थानों से होते हुए कुल 500 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सोमवार को वापस चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed