श्रीदेवी की जिंदगी से सब वाकिफ हैं, लेकिन 'चांदनी' की लाइफ के इन 10 दिनों के बारे में तो शायद पति बोनी कपूर भी नहीं जानते होंगे...
एक मई 1993...'रूप की रानी' ने पहली बार चंडीगढ़ में कदम रखा तो उन्हें खुद भी नहीं पता था कि ये ट्रिप उनकी जिंदगी के यादगार लम्हें बन जाएंगे। श्रीदेवी चंडीगढ़ में मूवी 'चांद का टुकड़ा' की शूटिंग करने के लिए दस दिन रुकी थीं।
इस दौरान उन्होंने हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के घर सेक्टर-9 में डिनर किया था। इस डिनर की होस्ट पूर्व मंत्री शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा ने अमर उजाला संग वो डिनर के ढाई घंटे के यादगार पल साझा किए। बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी ने सिटी में वो दस दिन हर शहरवासी के दिल के बेहद करीब हैं।
शक्ति रानी बतातीं हैं कि जब चांद का टुकड़ा फिल्म की कास्ट खासकर श्रीदेवी, सलमान खान और सावन कुमार उनके घर आए तो बेहद आम इंसान बन कर आईं। उनमें कोई सेलीब्रिटी वाला घमंड नहीं था। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई। इस फिल्म की शूटिंग रॉक गार्डन में हुई थी।
डिनर में पंजाबी खाना बेहद पसंद किया था...
उन्होंने बताया कि 1993 में जब श्रीदेवी सिटी में आईं थीं तो उन्हें घर पर आमंत्रित किया था। इस डिनर में श्रीदेवी को उन्होंने पंजाबी डिश ही परोसी थीं, जिसे अदाकारा ने बेहद पसंद किया था। शक्ति रानी ने बताया कि उन्हें यह पल आज भी याद हैं। उस डिनर के बाद वे जब तक श्रीदेवी शहर में रहीं, वे हर दिन उनसे मिलीं थीं।