{"_id":"775db82cfd54211c81983e33351271ff","slug":"film-shooting-of-dangal-in-ludhiana-complete-aamir-khan-will-returned-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान के बाद एक 'दंगल' खत्म, वापस लौटेंगे आमिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बयान के बाद एक 'दंगल' खत्म, वापस लौटेंगे आमिर
Thu, 26 Nov 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 26 Nov 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
विवादित बयान के बाद एक 'दंगल' खत्म, वापस लौटेंगे आमिर
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म दंगल के पहले चरण की शूटिंग बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को पूरी कर ली। आज दिन भर आमिर ने गांव डांगो और गुज्जरवाल में शूटिंग की। गांव गुज्जरवाल में वह देर शाम तक पहले चरण के अंतिम सीन की शूटिंग में व्यस्त रहे। आमिर के देर रात लुधियाना से मुंबई रवाना होने की संभावना जताई जा रही है। आमिर खान सितंबर से लुधियाना में हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर बन रही फिल्म दंगल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विवादित बयान के बाद एक 'दंगल' खत्म, वापस लौटेंगे आमिर
2 of 5
18 नवंबर को मांसपेशियों में खिंचाव के बाद वह मुंबई लौट गए थे। मंगलवार को तड़के ही वे फिर से फिल्म के बकाया सीन की शूटिंग के लिए लुधियाना पहुंचे थे। बुधवार की सुबह आमिर होटल रेडिसन ब्लू से निकल कर पहले धमेंद्र के गांव डांगो पहुंचे। डांगों में उन्होंने दोपहर करीब तीन बजे तक शूटिंग की और उसके बाद गांव गुज्जरवाल पहुंचे। गुज्जरवाल में देर शाम तक आमिर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहे।
विवादित बयान के बाद एक 'दंगल' खत्म, वापस लौटेंगे आमिर
3 of 5
यूनिट के लोगों का अनुमान है कि शूटिंग पूरी करने के बाद आमिर देर रात या वीरवार की सुबह ही मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। आज भी सुबह से लेकर शाम तक मीडिया कर्मी शूटिंग स्थल के आसपास खड़े रहे। आमिर ने किसी से भी बात नहीं की और मीडिया से लगातार दूरी बनाए रखी। उनके निजी सुरक्षा कर्मी भी पूरी तरह से मुस्तैद रहे और उन्होंने किसी को भी आमिर से मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित बयान के बाद एक 'दंगल' खत्म, वापस लौटेंगे आमिर
4 of 5
उधर असहिष्णुता वाले बयान के खिलाफ बुधवार को शिवसेना पंजाब ने फिरोजपुर रोड स्थित होटल रेडीसन ब्लू के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिव सैनिकों ने आमिर खान का पुतला फूंका और नारेबाजी की। आमिर खान अपनी फिल्म दंगल की शूटिंग के लिए इस होटल में रुके हैं। प्रदर्शन की अगुवाई शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने किया। इससे पहले शिवसेना पंजाब के सदस्यों ने दोपहर डेढ़ बजे होटल रेडूसन ब्लू के बाहर आमीर खान के खिलाफ प्रदर्शन करने का समय रखा।
विज्ञापन
विवादित बयान के बाद एक 'दंगल' खत्म, वापस लौटेंगे आमिर
5 of 5
जब इस बात का पता पुलिस को चला तो बड़ी संख्या में फोर्स वहां पहुंच गई। होटल रेडीसन ब्लू के बाहर का इलाका पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। तय समय के मुताबिक शिवसेना के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने होटल के बाहर आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों मेन रोड पर ही रोक दिया। उसके बाद शिवसेना के सदस्यों ने प्रदर्शन कर आमिर का पुतला फूंका। जब प्रदर्शनकारी वहां से चले तो पुलिस को चैन की सांस ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।