तस्वीरें: अभिनेता धर्मेंद्र ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा राज
फिल्म अभिनेता धमेंद्र ने एक कार्यक्रम में अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोलते हुए जीवन के कई अनछुए पहलुओं का जिक्र किया। जानना चाहेंगे? देखिए तस्वीरों में।
तस्वीरें: अभिनेता धर्मेंद्र ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा राज
फिल्म अभिनेता धमेंद्र ने एक कार्यक्रम में अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोल दिया। दरअसल शोले के 'वीरू' चंडीगढ़ के पीजीआई के भार्गव ऑडिटोरियम में चार दिवसीय एनुअल कल्चरल एंड लिटरेसी फेस्टिवल ‘जेनिथ -2015’ के शुभारंभ में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने जिंदगी का राज खोलते हुए बताया कि पीजीआई के डाक्टर की सलाह मानकर उन्होंने ड्रिंक करना छोड़ दिया और आज स्वस्थ हैं।
तस्वीरें: अभिनेता धर्मेंद्र ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा राज
अभिनेता धर्मेंद्र ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल होने पर उनको पीजीआई में भर्ती कराया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सांसद और अभिनेता धर्मेंद्र की जुगलबंदी भी खूब रही। जेनिथ -2015 में पीजीआई के डायरेक्टर योगेश चावला, डीन सविता मल्होत्रा, पीजीआई कल्चर कमेटी के चेयरमैन पल्लव राय उपस्थित रहे। इस दौरान भार्गव ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ था।
तस्वीरें: अभिनेता धर्मेंद्र ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा राज
धर्मेंद्र जब स्टेज पर पहुंचे तो उनका पीजीआई के डाक्टरों एवं स्टूडेंट्स ने गर्मजोशी केसाथ स्वागत किया। पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान धर्मेंद्र ने बताया कि वह पीजीआई के कर्जदार हैं। उन्होंने कहा कि एक बार पंजाब में फिल्म की शूटिंग के दौरान वह गिर गए। तब उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया।
तस्वीरें: अभिनेता धर्मेंद्र ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा राज
इलाज के दौरान जब उनसे डॉक्टर ने पूछा कि आपने रात में क्या खाया था और क्या पिया था। धर्मेंद्र ने मजाकिया लहजे में बताया कि उन्हें डिनर में क्या खाया इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन क्या पिया इसकी कोई जानकारी नहीं दी। इस पर डॉक्टर ने उन्हें ड्रिंक छोड़ने की सलाह दी। धर्मेद्र ने बताया कि इसके बाद मैंने इसे फॉलो किया और आज स्वस्थ हूं। इस दौरान उन्होंने कई अपने जीवन के अनछुए पहलुओं का जिक्र किया।