फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: पति से परेशान महिला कर गई वो कारनामा, देखकर आंखों पर यकीं नहीं होगा

Sat, 24 Jun 2017 09:15 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sat, 24 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
fatehabad lady climbed on top of temple
फतेहाबाद में मंदिर की चोटी पर बैठी महिला
पति और ससुरालियों से परेशान एक महिला वो कारनामा कर गई, जिसे देखकर आंखों पर यकीं नहीं होगा। पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए थे देखकर, तस्वीरें।
fatehabad lady climbed on top of temple
फतेहाबाद में मंदिर की चोटी पर बैठी महिला
मामला हरियाणा के फतेहाबाद में सामने आया। सिरसा रोड स्थित गीता कालोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब कालोनी की ही एक महिला पास में बने एक मंदिर की चोटी पर चढ़ गई और ऊल-जलूल बातें करने लगी। महिला की पहचान कालोनी निवासी अनिता के रूप में हुई। मूल से रूप से भिवानी की अनीता की शादी फतेहाबाद में हुई थी। शादी के बाद उसकी अपने पति और ससुरालजनों से नहीं बनी।
fatehabad lady climbed on top of temple
फतेहाबाद में मंदिर की चोटी पर बैठी महिला
शादी के बाद पति से हुए विवादों का उस पर गहरा प्रभाव पड़ा। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। आजकल वो गीता कालोनी में स्थित एक मकान में रह रही थी। शुक्रवार को अचानक अनीता अपने घर से निकलकर सामने स्थित इच्छा पूर्ति मंदिर में चली गई और छत से होते हुए मंदिर की चोटी पर जा चढ़ी। राह चलते लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
fatehabad lady climbed on top of temple
फतेहाबाद में मंदिर की चोटी पर बैठी महिला
लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन अनीता ऊल-जलूल बातें करने लगी। कभी वो पूर्व एसपी रही संगीता कालिया और स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज के बीच हुए विवाद को लेकर बातें बनाने लगती को कभी एसपी कुलदीप को मौके पर बुलाने को कहती। इसके अलावा अनीता ने कालोनी के बारे में भी काफी कुछ आपत्तिजनक बोला। इस बीच लोगों ने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
fatehabad lady climbed on top of temple
फतेहाबाद में मंदिर की चोटी पर बैठी महिला
सूचना मिलते ही एसएचओ सोमवीर ढाका, नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल, फायर बिग्रेड के कर्मचारी और एंबुलैंस मौके पर पहुंच गए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। इसके बाद अधिकारियों और कालोनीवासियों ने उस महिला से बात करने की कोशिश की। वहीं कुछ अधिकारियों ने मंदिर की छत पर जाने की कोशिश की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed