फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST: एक जुलाई से सस्ती हो जाएगी ये चीज, लाखों लोगों को होगा फायदा

Sat, 24 Jun 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
goods & service tax effect on insulin for diabetes patients
GST
एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद इस एक चीज पर लगने वाला 12 प्रतिशत टैक्स, 5 प्रतिशत रह जाएगा और वो सस्ती हो जाएगी। जानिए कितनी।
goods & service tax effect on insulin for diabetes patients
डायबिटीज
दरअसल, जीएसटी लागू होने से डायबिटीज के मरीजों को राहत मिल सकती है। खासकर टाइप वन डायबिटीज के मरीजों को। इन मरीजों में लगने वाली इंसुलिन पर टैक्स कम हो जाएगा। पहले करीब 12 प्रतिशत तक टैक्स लगता था। इसमें पांच प्रतिशत वैट ओर छह प्रतिशत एक्साइज। जीएसटी काउंसिल ने अब इंसुलिन पर पांच प्रतिशत टैक्स निर्धारित किया है।
goods & service tax effect on insulin for diabetes patients
डायबटीज
इसके मुताबिक हर इंसुलिन पर करीब 15-20 रुपये का फायदा होगा। जो मरीजों के लिए काफी राहत वाली बात होगी। पीजीआई के इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॅा. संजय बडाडा ने कहा कि हर टाइप वन मरीज को इंसुलिन लगती है। पीजीआई में टाइप वन डायबिटीज के करीब एक हजार मरीज रजिस्टर्ड हैं। इनमें अधिकतर बच्चे हैं। कई ऐसे बच्चे हैं, जिनके पेरेंट्स इंसुलिन का बोझ नहीं उठा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
goods & service tax effect on insulin for diabetes patients
डायबिटीज
जीएसटी एक्सपर्ट केशव गर्ग ने बताया कि पहले इंसुलिन पर दो तरह के टैक्स लगते थे, लेकिन जीएसटी के बाद एक ही टैक्स लगेगा। सिर्फ पांच प्रतिशत। इससे इंसुलिन के रेट में कमी भी आएगी। ग्लोबल हेल्थ केयर व डायबिटिक फुट एक्सपर्ट डा. संजीव भाटिया का कहना है कि टाइप वन अलावा कुछ टाइप टू मरीजों में भी इंसुलिन लगती है। इंसुलिन के रेट कम होने से दोनों मरीजों को फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
goods & service tax effect on insulin for diabetes patients
डायबिटीज
देश में डायबिटीज के मरीज सबसे ज्यादा चंडीगढ़ में
अभी हाल में आई एक स्टडी बताती है कि चंडीगढ़ में डायबिटीज के पेशेंट पूरे देश में ज्यादा हैं। करीब 14 प्रतिशत लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इतने ही तादाद में लोग प्री-डायबिटिक से पीड़ित हैं। पांच साल बाद मरीजों की संख्या दो गुनी हो सकती है। स्टडी में 15 राज्यों को शामिल किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed