{"_id":"5ceee211bdec22076100c95e","slug":"farmer-s-daughter-wins-mount-everest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के सपने के लिए बाप ने गिरवी रख दी जमीन, एवरेस्ट में तिरंगा फहरा 'लाडली' ने नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के सपने के लिए बाप ने गिरवी रख दी जमीन, एवरेस्ट में तिरंगा फहरा 'लाडली' ने नाम किया रोशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 May 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विकास राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साधारण किसान परिवार में जन्मी विकास राणा के हौसले के आगे विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी छोटी पड़ गई है। विकास के परिवार की कमजोर आर्थिक हालात भी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने में बाधक नहीं बनी। विकास राणा के हौसले को देखते हुए परिवार व समाज ने आर्थिक बाधा को खुद हटाने का काम किया। एवरेस्ट फतेह करने में 30 लाख रुपये के खर्च को वहन करने की क्षमता परिवार में नहीं थी।विकास जींद जिले के सुदकैन खुर्द गांव की रहने वाली हैं।
2 of 5
विकास राणा
- फोटो : अमर उजाला
मगर विकास राणा की जिद थी कि वह इसे जरूर फतेह करेगी। राणा के इस हौसले को देखकर पिता ओम प्रकाश ने ढाई एकड़ में से सवा एकड़ जमीन गिरवी रखकर कुछ पैसों का इंतजाम किया। बाकी के 15 लाख रुपये राजपूत समाज ने एकत्रित कर दिए। इस प्रकार विकास राणा का माउंट एवरेस्ट फतेह करने का सपना साकार हो गया। विकास राणा के अनुसार अब तक साउथ अफ्रीका की किलिमंजारो और रूस की माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराया है।
3 of 5
विकास राणा
- फोटो : अमर उजाला
विकास की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए परिवार व समाज ने भी विकास पर भरोसा जताया और इस चोटी को फतेह करने के लिए हरसंभव सहायता देकर आगे बढ़ाने का काम किया। अपने इन हौसलों के बदौलत विकास राणा हरियाणा की एकमात्र स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व पर्वतारोही भी है। अब उन्होंने माउंट एवरेस्ट अभियान में न केवल सफलता पूर्वक तिरंगा फहराकर आई बल्कि पूरी दुनिया में यह साबित कर दिया की बेटियां किसी भी ऊंचाई को छूने में सक्षम है। विकास राणा की माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विकास राणा
- फोटो : अमर उजाला
विकास राणा के पिता ओमप्रकाश ने बताया उन्हें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। शुरू से ही उन्होंने विकास राणा को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हालांकि इसके लिए समाज के लोगों का विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन किसी भी बात की परवाह किए बिना बेटी के सपनों को उड़ान दी।विकास राणा ने 2011 में जम्मू कश्मीर के जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग विंटर स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में कोर्स करके पर्वतारोहण की शुरुआत की।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ-साथ राणा ने स्कीइंग में भी देश और प्रदेश में अपना नाम चमकाया। पांच बार नेशनल गेम में भाग लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने नेशनल गेम में सिल्वर मेडल जीता था। 2017 में जापान में हुए एशियन गेम में भाग लेकर भारत को रिप्रजेंट किया था। विकास राणा ने पांच अप्रैल को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का अभियान शुरू किया और वहां तिरंगा फहराया। एवरेस्ट फतेह करने के बाद विकास राणा को स्वास्थ्य संबंधित कुछ दिक्कत चल रही हैं। वे काठमांडू में स्वास्थ्यलाभ ले रही हैं। जून महीने में वे अपने घर लौटेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।