इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें
एक ही दिन 2 महिलाओं के कत्ल से शहर में दहशत का माहौल। एक बुजुर्ग महिला थी तो दूसरी 7 माह की गर्भवती। हादसे की तस्वीरें।
इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें
पंजाब के लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में बुधवार की सुबह दो विभिन्न इलाकों में दो महिलाओं के कत्ल से शहर में दहशत का माहौल। पहली घटना बिधि चंद कालोनी में सुबह दस बजे उस समय घटी जब घर में सास बहू अकेली थीं और बाकी सदस्य काम पर गए थे। वहीं दूसरी घटना राम नगर की है, जिसमें प्रवासी गर्भवती महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।
इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें
बिधि चंद कालोनी निवासी महिला की पहचान साबरी खातुन (55) पत्नी मोहम्मद यूनिस तथा राम नगर निवासी गर्भवती महिला की पहचान गीता पत्नी राम लाल निवासी यूपी के तौर पर हुई है। साबरी खातुन पिछले पांच वर्ष से अपने परिवार सहित किराये के मकान में रह रही थीं।
इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें
घटना के बाद मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे एसएचओ नरिंदर सिंह और डीएसपी मनप्रीत सिंह और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने महिला के कमरे में गिरे खून के नमूने लिए। साथ ही आसपास के कई घरों के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी ली है।
इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें
घर में मौजूद मृतका की बहू सादमा ने बताया कि सुबह दस बजे के आसपास उनके घर में दो लोग दाखिल हुए, जिनमें एक सरदार व्यक्ति था। दोनों ने आते ही अम्मी के सिर पर किसी चीज से वार कर दिया। उसने डर के मारे बाथरूम में अपने आप को बंद कर कुंडी लगा ली। दोनों ने उसकी अम्मी का कत्ल कर दिया और फरार हो गए।