फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रेलवे ट्रैक पर बम, डेढ़ घंटे तक अफरातफरी और हड़कंप

Fri, 04 Sep 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Fri, 04 Sep 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: रेलवे ट्रैक पर बम, डेढ़ घंटे तक अफरातफरी और हड़कंप

fake information of bomb on railway track, security alert, organically

हेल्पलाइन पर रेलवे ट्रैक पर बम की सूचना मिलते ही डेढ़ घंटे तक अफरातफरी और हड़कंप का माहौल रहा। दरअसल दीनानगर पुलिस थाने पर हुए आतंकी हमले के बाद अफवाहों का दौर अब तक जारी है। वीरवार सुबह दीनानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर बम लगा होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। इसके कारण कंट्रोल आफिस फिरोजपुर से सरना स्टेशन मास्टर सुदेश कुमार को गाड़ी को रोकने के आदेश दे दिए गए।

तस्वीरें: रेलवे ट्रैक पर बम, डेढ़ घंटे तक अफरातफरी और हड़कंप

fake information of bomb on railway track, security alert, organically

पठानकोट से अमृतसर जा रही डीएमयू (54614) ट्रेन को सरना रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया। वहीं दूसरी ओर अमृतसर से पठानकोट आ रही पैसेंजर (54613) ट्रेन भी डेढ़ घंटे तक गुरदासपुर स्टेशन पर रुकी रही। वीरवार को पठानकोट-अमृतसर रेल सेक्शन लगभग डेढ़ घंटे ठप रहने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। एसएसपी आरके बख्शी, आरपीएफ के एसएचओ एमए रिजवी, जीआरपी के एसएचओ सहित जीआरपी व जिला पुलिस के जवानों ने स्टेशन व स्टेशन के आसपास का दौरा किया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

तस्वीरें: रेलवे ट्रैक पर बम, डेढ़ घंटे तक अफरातफरी और हड़कंप

fake information of bomb on railway track, security alert, organically

इसके जीआरपी के जवानों व स्नीफिंग डॉग स्वीटी की मदद से सरना से पठानकोट रेलवे ट्रैक की जांच की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। डेढ़ घंटे के लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद 10:05 बजे कंट्रोल ऑफिस फिरोजपुर से ट्रैक की क्लीयरेंस मिलने पर दोनों ट्रेनों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: रेलवे ट्रैक पर बम, डेढ़ घंटे तक अफरातफरी और हड़कंप

fake information of bomb on railway track, security alert, organically

आरपीएफ पठानकोट प्रभारी एमए रिजवी ने बताया कि वीरवार सुबह करीब आठ बजे अज्ञात व्यक्ति ने आरपीएफ हेल्प लाइन नंबर पर दीनानगर स्टेशन के पास रेलवे लाइन के बीच बम रखे जाने की सूचना कंट्रोल आफिस फिरोजपुर को दी। इसके बाद कंट्रोल आफिस फिरोजपुर ने गुरदासपुर रेलवे स्टेशन के मास्टर शशि को सूचित किया।

विज्ञापन

तस्वीरें: रेलवे ट्रैक पर बम, डेढ़ घंटे तक अफरातफरी और हड़कंप

fake information of bomb on railway track, security alert, organically

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दीनानगर के आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों ने रेलवे ट्रैक पर शक्तिशाली बम रखा था। संयोगवश ट्रैक पर कोई ट्रेन उस वक्त नहीं गुजरा और समय रहते बम का पता चल गया और उसे डिफ्यूज कर दिया गया नहीं तो हजारों यात्री हताहत होते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed