फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक गांव ऐसा, जो आजादी के बाद पहली बार हुआ 'रोशन'

Mon, 04 May 2015 09:38 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Mon, 04 May 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन

एक गांव ऐसा, जो आजादी के बाद पहली बार हुआ 'रोशन'

electricity after independence in this village

पंजाब के कपूरथला के हरिके पत्तन में काली बेईं और ब्यास दरिया का संगम होता है। इनसे घिरे एक गांव फतेहवाल आजादी के बाद पहली बार जगमगाया है। दरअसल यह गांव आजादी के 68 साल बाद रोशनी'देखी है। पावरकॉम ने 4.83 लाख की लागत से 50 खंभे लगाकर सिंगल फेस में बिजली की यह सुविधा दी है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयास से गांव में स्थापित निर्मल कुटिया के साथ-साथ जमीनों की सिंचाई के लिए यह सुविधा नसीब हो पाई है।

एक गांव ऐसा, जो आजादी के बाद पहली बार हुआ 'रोशन'

electricity after independence in this village

पावरकॉम की ओर से दी गई इस सुविधा का उद्घाटन संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने संगत के सहयोग से किया। संत सीचेवाल ने बताया कि पहली बार मंड इलाके में 24 घंटे बिजली सप्लाई मिली है। इससे इलाके की 25-30 हजार एकड़ खेतीहर जमीन के किसानों को बड़ी राहत मिली है।

एक गांव ऐसा, जो आजादी के बाद पहली बार हुआ 'रोशन'

electricity after independence in this village

इससे पहले वह अपने निजी खर्च पर जनरेटर से फसलों को सींचते आ रहे थे। वहीं निर्मल कुटिया भी सोलर एनर्जी से जगमगा रही थी। पहले गांव आहलीखुर्द तक ही सिंगल फेस बिजली सप्लाई थी। इससे आगे मंड एरिया शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गांव ऐसा, जो आजादी के बाद पहली बार हुआ 'रोशन'

electricity after independence in this village

पंजाब सरकार की ग्रांट से आहलीखुर्द से दो किलोमीटर आगे तार बिछाकर पावरकॉम ने 24 घंटे बिजली सप्लाई मुहैया करवाई है। संत सीचेवाल ने बताया कि पावरकॉम के जेई मनजीत सिंह, लाइनमैन जसवंत नड्ढा व केहर सिंह ने तीन दिन में निर्मल कुटिया फतेहवाल की संगत के सहयोग से तार बिछाकर दशकों से अंधेरे में गुम गांव में रोशनी दिखाई है।

विज्ञापन

एक गांव ऐसा, जो आजादी के बाद पहली बार हुआ 'रोशन'

electricity after independence in this village

उन्होंने पावरकॉम कर्मियों को सममानित भी किया। पावरकॉम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अमृतपाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार से मिली ग्रांट से यह सुविधा मुहैया करवाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed