फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के शव पर उतारी सुहाग की चूड़ियां, तब चली शवयात्रा, 23 दिन पहले बनी थी दुल्हन

Mon, 12 Mar 2018 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 12 Mar 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
eight best friends of amritsar killed in road accident, funeral at amritsar village
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
23 दिन पहले ही ब्याहकर आई थीं, हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि पति को मौत आ गई। उसने सोचा भी न था कि पति का मजाक सच हो जाएगा।
eight best friends of amritsar killed in road accident, funeral at amritsar village
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
मामला पंजाब के अमृतसर का है। हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के पास एक इनोवा कार बेकाबू होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अमृतसर के गांव घुन्नूपुर के आठ दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मरने वालों में एक नई नवेली दुल्हन का पति भी था, जिसकी 23 दिन पहले ही शादी हुई थी। लेकिन अभी सुहाग की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि वह साथ छोड़ गया।
eight best friends of amritsar killed in road accident, funeral at amritsar village
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
मृतक की पत्नी मनदीप ने बताया कि 23 दिन पहले ही 5 फरवरी को उसकी शादी राजासांसी निवासी कंवलजीत सिंह के साथ हुई थी। उसके ममेरे भाई गुरविंदर और जसवीर उसे मणिकर्ण साहिब साथ ले जाना चाहते थे। पहले तो उसने मना कर दिया, लेकिन बार-बार आग्रह करने पर जाने के लिए मान गया। रवाना होने से पहले कंवलजीत ने पत्नी के साथ मजाक किया, लेकिन पता नहीं था कि वह मजाक सच हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
eight best friends of amritsar killed in road accident, funeral at amritsar village
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
अब जब से कंवलजीत की मौत की खबर आई है, मनदीप बेसुध है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है, अब उसे समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करे। एक झटके में उसके सारे सपने चूर-चूर हो गए। अब वह आगे की जिंदगी कैसे जीएगी। बता दें कि होली के दिन हादसा हुआ और मरने वाले सभी आपस में रिश्तेदार थे और मणिकर्ण साहिब से लौट रहे थे। शुक्रवार रात को शवों के गांव पहुंचते ही अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन इस दौरान माहौल काफी गमगीन रहा।
विज्ञापन
eight best friends of amritsar killed in road accident, funeral at amritsar village
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
जानकारी के मुताबिक, गांव घन्नूपुर काले के दो सगे भाई गुरिंदर सिंह तथा जसबीर सिंह, काले निवासी दो सगे भाई मनदीप सिंह तथा सोनू, इनकी बुआ का बेटा कवल सिंह निवासी राजासांसी, काले निवासी दविंदर सिंह, कंवलजीत सिंह, लवप्रीत लक्की तथा बलजीत सिंह बब्बू मंगलवार दोपहर को मणिकर्ण साहिब में माथा टेकने के लिए गये थे। मणिकर्ण साहिब से दर्शनों के बाद वीरवार को सभी श्री आनंदपुर साहिब गए और वहीं से लौट रहे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed