फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, नशेड़ी बाप का खौफनाक पाप, बेटे की गर्दन काटी

Sat, 09 May 2015 08:42 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन

देखिए, नशेड़ी बाप का खौफनाक पाप, बेटे की गर्दन काटी

drunked father murder his son, see all story in pics
नशे में धुत्त बाप ने बेरहमी से अपने 11 वर्षीय लड़के का कत्ल कर दिया। ये सनसनीखेज वारदात मोहाली में हुई। तस्वीरों में देखिए, पूरी वारदात।

देखिए, नशेड़ी बाप का खौफनाक पाप, बेटे की गर्दन काटी

drunked father murder his son, see all story in pics
कुराली के गांव अकालगढ़ में एक नशेड़ी पिता ने बेरहमी से अपने 11 वर्षीय लड़के का कत्ल कर दिया। लड़के के रोने की आवाज सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। गांववासी उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

देखिए, नशेड़ी बाप का खौफनाक पाप, बेटे की गर्दन काटी

drunked father murder his son, see all story in pics

जानकारी के अनुसार, गांव अकालगढ़ में वीरवार सुबह 7:45 बजे गांव वासियों ने लड़के के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि आरोपी सुखविंद्र सिंह अपने 11 वर्षीय लड़के राजबीर के सिर को घायल करने के बाद उसकी गर्दन को तेजधार हथियार से काट रहा था। लोगों ने बताया कि सुखविंद्र शराब पीने का आदी है और वह राज मिस्त्री का काम करता है। शराब की लत के कारण ही वह आए दिन पत्नी बलजिंद्र कौर और बच्चों से मारपीट करता था। इस कारण ही बलजिंद्र सात महीने पहले घर छोड़कर मायके चली गई थी। जबकि उसने दोनों लड़कों को अकालगढ़ में ही छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, नशेड़ी बाप का खौफनाक पाप, बेटे की गर्दन काटी

drunked father murder his son, see all story in pics

गांव वासियों के अनुसार, सुखविंद्र बुधवार सारी रात शराब के नशे में घर में तोड़फोड़ करता रहा। इस कारण उसके दोनों लड़के अर्शदीप सिंह और राजबीर सिंह अपने चाचा के घर जाकर सो गए। वीरवार सुबह जब दोनों लड़के स्कूल जाने के लिए तैयार होने के बाद अपने बैग उठाने के लिए घर आए तो सुखविंद्र ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान बड़ा लड़का अर्शदीप तो किसी तरह भाग निकला लेकिन राजबीर उसके हाथ आ गया। सुखविंद्र ने पहले राजबीर के सिर पर हथौड़ी से वार करके उसका सिर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद उसने राजबीर की गर्दन को तेजधार हथियार से काटना शुरू कर दिया। उसने गर्दन का काफी हिस्सा काट दिया था।

विज्ञापन

देखिए, नशेड़ी बाप का खौफनाक पाप, बेटे की गर्दन काटी

drunked father murder his son, see all story in pics
इस दौरान गांव वासियों ने शोर मचा दिया, लेकिन जब तक सुखविंद्र के घर लोग पहुंचे तब तक राजबीर बुरी तरह से घायल हो चुका था। लोगों ने राजबीर को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राजबीर के चाचा जगतार सिंह के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुखविंद्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed